{"_id":"5fb788df280b7235f57183af","slug":"agra-dm-prabhu-n-singh-become-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आगरा के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित, सीडीओ जे. रीभा को जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: आगरा के जिलाधिकारी कोरोना संक्रमित, सीडीओ जे. रीभा को जिले की कमान
Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को जांच कराई, जिसमें कोरोना के लक्षण मिले हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। प्रभारी जिलाधिकारी के कार्यों का दायित्व अब सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) जे. रीभा संभालेंगी।
जिलाधिकारी ने बताया उन्हें हल्के लक्षण महसूस हुए थे। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह एसएसपी बबलू कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि अब वह ठीक हो गए हैं। फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह समेत 65 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 3.18 लाख लोगों के सैंम्पल टेस्ट में अब तक कुल 8464 संक्रमित मिले हैं। 536 मरीज उपचाराधीन हैं। कुल 7768 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 160 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है।

विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संक्रमित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी एके सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तबियत खराब होने पर गुरुवार को उनकी जांच कराई गई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह होम आइसोलेट हो गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में भी हड़कंप है।
यहां भी मिले मरीज
दयालबाग में सतलीला अपार्टमेंट में एक परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। एसएसपी कैंप ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो गया है। नेहरू नगर, भरतपुर हाउस में दो परिवार, नार्थ विजय नगर कॉलोनी और लालकुर्ती आगरा कैंट में एक ही परिवार के दो-दो सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
प्रोफेसर कॉलोनी, शाहगंज, करीम नगर, मारुति एस्टेट, जगदीशपुरा, बाह, इंद्रापुरम, सीएचसी फतेहपुर सीकरी, जयपुर हाउस, खंदारी, जगदीशपुरा, वजीरपुरा, रश्मि विहार शमसाबाद, अयेला, शहजादी मंडी, बालाजीपुरम, नेहरू नगर, लोहामंडी, ईपीएफओ संजय प्लेस, न्यू शारदा विहार, जैतपुर कला, बेलनगंज, विभव नगर, मऊ रोड, ट्रांस यमुना कॉलोनी और नार्थ ईदगाह कॉलोनी में भी संक्रमित मिले हैं।