फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Division boxers win five medals; Aditya Dhakre bags gold.

Agra News: आगरा मंडल के मुक्केबाजों ने जीते पांच पदक, आदित्य धाकरे को स्वर्ण

Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Agra Division boxers win five medals; Aditya Dhakre bags gold.
सब जूनियर बालक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता
आगरा। सहारनपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा मंडल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं 58 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य धाकरे ने फाइनल में वाराणसी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। यह प्रतियोगिता 10 से 13 जून तक सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने इसका संयुक्त आयोजन किया था। मंडल के 12 बालक मुक्केबाजों ने इसमें भाग लिया। कांत धनगर ने 43 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में सहारनपुर के मुक्केबाज से 3-2 के करीबी अंतर से हार मिली। समीर जादौन (37 किग्रा), अर्पित यादव (46 किग्रा) और राज श्रोत्रिय (61 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चाहर, सचिव बृजेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष माता प्रसाद, उपकरण अधिकारी सविता श्रीवास्तव और कोच गौरव ठाकुर सहित अन्य ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चुनौती
स्वर्ण पदक विजेता आदित्य धाकरे अब राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 24 जून से पंजाब के जालंधर में आयोजित होगी। मंडल के अन्य खिलाड़ियों उबेद (35 किग्रा), उदय राजपूत (40 किग्रा), वंश गोस्वामी (49 किग्रा), अंश शर्मा (52 किग्रा), अनिरुद्ध यादव (55 किग्रा), उत्सव कश्यप (67 किग्रा) और एवरिल पांडे (70 प्लस किग्रा) क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed