फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra District Jail 51 parole prisoners did not return to jail

आगरा जिला जेल: लापता हुए 51 बंदी, अधीक्षक ने एसएसपी को लिखा पत्र

Mon, 11 Apr 2022 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 12:11 AM IST
सार

कोरोना काल में 114 बंदियों को पैरोल दी गई। इनकी पैरोल अवधि 13 और 23 नवंबर 2020 को समाप्त हुई थी। वहीं वर्ष 2021 में भी पैरोल पर बंदियों को रिहा किया गया।

विज्ञापन
Agra District Jail 51 parole prisoners did not return to jail
जेल - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना काल में जिला जेल से बंदियों को पैरोल मिली थी। रिहा होने के बाद बंदी घर चले गए। इसमें सात साल से कम सजा और आजीवन कारावास के बंदी शामिल थे। पैरोल अवधि समाप्त हो गई। मगर, 51 बंदी जेल में वापस नहीं आए। यह लापता हो गए हैं। अधीक्षक ने एसएसपी को पत्र लिखकर बंदियों को दाखिल कराने को कहा है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मार्च 2020 में शासन ने सात साल और उससे कम सजा वाले बंदियों को पैरोल देने का फैसला किया था। इसके तहत अप्रैल 2020 में जिला जेल से दो बार में 114 बंदियों को पैरोल दी गई। इनकी पैरोल अवधि 13 और 23 नवंबर 2020 को समाप्त हुई थी। वहीं वर्ष 2021 में भी पैरोल पर बंदियों को रिहा किया गया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि 51 बंदी पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी नहीं आए हैं। इनमें 48 बंदी सात साल से कम सजा वाले और तीन बंदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। यह सभी वर्ष 2020 और 2021 में पैरोल पर गए थे। बंदियों के जेल में नहीं दाखिल होने पर एसएसपी को पत्र लिखा गया है। उन्हें जेल में दाखिल कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो फिर कभी नहीं मिलेगी पैरोल

जेल प्रशासन के मुताबिक, पैरोल देने से पहले बंदियों का आचरण देखा जाता है। इसकी रिपोर्ट बनाकर दी जाती है। इसके बाद पैरोल मिलती है। अब बंदी लौटकर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनका आचरण खराब दर्ज किया जाएगा। ऐसे बंदियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल में दाखिल करेगी। उन्हें फिर से पैरोल मिलना मुश्किल हो जाएगा।

अवधि से पहले ही छोड़ गए घर 

जेल प्रशासन को कुछ बंदियों के बारे में पता चला है कि पैरोल मिलने के बाद वो घर गए थे। पैरोल अवधि समाप्त होने से कुछ दिन पहले ही घर छोड़कर चले गए। अब वह कहां रह रहे हैं। इस बारे में परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। वह रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं हैं।



सेंट्रल जेल के तीन कैदी नहीं लौटे
पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी जेल में नहीं आने वाले बंदियों की तलाश की जा रही है। संबंधित जिले के एसएसपी को पत्र लिखा गया है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके लाएगी। सेंट्रल जेल से 78 बंदियों को पैरोल दी गई थी। इनमें से 75 आ चुके हैं। तीन नहीं आए। उनके बीमार होने की सूचना जेल प्रशासन को मिली है। - वीके सिंह, प्रभारी डीआईजी जेल

गिरफ्तार होंगे फरार बंदी

कोर्ट के आदेश पर पैरोल दी गई थी। कोर्ट का आदेश मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। फरार बंदियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed