फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra district administration starts preparations for UP elections 2022

यूपी चुनाव की तैयारी: आगरा में एक बूथ पर होंगे 1200 मतदाता, बनेंगे 126 नए मतदेय स्थल

Sun, 22 Aug 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 01:21 PM IST
सार

 जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3778 पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का निर्धारण हो रहा है। आठ मतदान केंद्रों के नाम बदले जाएंगे। 

विज्ञापन
Agra district administration starts preparations for UP elections 2022
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में विधानसभा चुनाव 2022 नए नियमों के तहत होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए एक मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। ऐसे में 126 नए मतदेय स्थल बढ़ सकते हैं। साथ ही आठ मतदान केंद्रों के नाम बदले जाएंगे। शनिवार को प्रभारी जिलाधिकारी ए मनिकन्डन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व निर्वाचन अधिकारियों के साथ पोलिंग बूथों के संभाजन के लिए कलक्ट्रेट में बैठक आयोजित की।

विज्ञापन


प्रभारी डीएम ए मनिकन्डन ने बताया कि कोरोना के कारण मतदाताओं की संख्या निश्चित की जा रही है। एक मतदेय स्थल पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। तय संख्या से अधिक मतदाता वाले 126 नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


आठ ऐसे मतदान केंद्र हैं जो प्राथमिक विद्यालय में बने थे। उन्हें अब जूनियर विद्यालयों में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही पोलिंग बूथों के निर्धारण में इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी बूथ की दूरी दो किमी से अधिक नहीं हो। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन किमी मानक तय किया है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी भी लगाए 
बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) पर नए नाम जोड़ने व बढ़ाने में सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए गए। जिसके संबंध में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट के साथ समन्वय स्थापित कर नए मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बूथ व मतदान केंद्रों का स्थान तय होगा। 

1200 से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों के मतदाताओं को 276 पोलिंग बूथों पर समायोजित भी किया जाएगा। जिले में फिलहाल 3778 पोलिंग बूथ हैं। जबकि 1760 मतदान केंद्र हैं। जिले की आबादी करीब 52 लाख है। 

जिसमें करीब 34 लाख मतदाता 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में शामिल हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण काम चल रहा है। निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तक मतदाता, मतदान केंद्र व पोलिंग बूथों का अंतिम निर्धारण तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed