फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra defense industrial corridor land dispute circle rate

UP: सर्किल रेट के विवाद में फंसा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भूमि अधिग्रहण, बैनामों के लिए तैयार नहीं किसान

Thu, 28 Aug 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 09:57 AM IST
सार

आगरा के बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दूसरे चरण की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया सर्किल रेट विवाद में फंस गई है। किसान पुरानी दर पर बैनामा करने को तैयार नहीं हैं और 18 अगस्त से लागू नए सर्किल रेट के अनुसार 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर ज्यादा मुआवजा मांग रहे हैं।

विज्ञापन
agra defense industrial corridor land dispute circle rate
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण पर विवाद शुरू हो गया है। दूसरे चरण में आठ हेक्टेयर जमीन का बैनामा पुरानी सर्किल रेट पर करने के लिए काश्तकार तैयार नहीं हो रहे। इस वजह से आगरा में भूमि आवंटन शुरू नहीं हो पा रहा। उधर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ में रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए भूमि नहीं मिल रही।
विज्ञापन


सूबे में औद्योगिकीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एकेआईसी) योजना पर काम चल रहा है। इसके तहत प्रदेश में दो इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आईएमसी) झांसी, चित्रकूट, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़ और आगरा के बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। सदर तहसील के बिझामई में दो चरण में डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि की खरीद की गई। पहले चरण में 40 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। दूसरे चरण में 80 में 72 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। बाकी 8 हेक्टेयर भूमि का बैनामा किसान पुरानी सर्किल रेट पर करने के लिए तैयार नहीं हो रहे। 18 अगस्त को नए सर्किल रेट लागू हुए। बिझामई में 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर जमीन महंगी हो गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने किसानों से पहले 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर में जमीन खरीद की थी। अब किसान नए सर्किल रेट के अनुसार 42 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा मांग रहे हैं। इस वजह से आगरा डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन अधर में फंस गया है। आगरा में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रडार बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए 60 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। ऐसे में छह महीने बाद भी भूमि आवंटन व कब्जा प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही। लखनऊ, झांसी, कानपुर, अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर में निवेश शुरू हो चुका है। वहीं इस संबंध में डीएम अरविंद एम बंगारी का कहना है कि जो किसान बैनामा नहीं कर रहे उनकी प्रतिकर राशि कोर्ट में जमा कराई जाएगी। भूमि अधिग्रहण के माध्यम से जमीन खरीद प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed