फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Dayalbagh Violence Stone Pelting People are scared of uproar Avoiding sending children to school college

राधा स्वामी सत्संगियों का हमला: उपद्रव से दहशत, बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजने से बच रहे, छात्र-छात्राओं को...

Tue, 26 Sep 2023 10:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

आगरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर रविवार को राधास्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों ने हमला बोल दिया। सत्संगियों ने चारों तरफ से पुलिस को घेरकर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। इसमें सीओ और कई पुलिसकर्मी समेत 40 लोग घायल हो गए। बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त कर दिए। हमलावर कंटीले हथियार लेकर आए थे।

विज्ञापन
Agra Dayalbagh Violence Stone Pelting People are scared of uproar Avoiding sending children to school college
Agra Dayalbagh Violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अवैध कब्जे हटाने के दौरान दो दिन हुए बवाल के बाद क्षेत्रीय लोग सहमें हुए हैं। पथराव में बच्चे, किशोर और छात्र-छात्राओं के शामिल किए जाने से लोगों में भय बैठ गया है। इसकी वजह से लोग फिलहाल कुछ दिनों के लिए अपने बच्चों को कॉलेज और विश्वविद्यालय भेजने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


दयालबाग में क्षेत्र में दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई), राधास्वामी एजूकेशन इंस्टीट्यूट (आरईआई) और प्रेम विद्यालय कन्या इंटर कॉलेज हैं। इनमें दयालबाग, कमला नगर, बल्केश्वर, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, यमुनापार समेत देहात के गैर सत्संगियों के बच्चे भी पढ़ाई कर रहे हैं। पथराव के दौरान सत्संगियों ने छात्र-छात्राओं को भी ढाल बनाया था।
विज्ञापन


उपद्रव से क्षेत्र में दहशत
सत्संगियों ने सार्वजनिक रास्ते और किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। प्रशासन के खिलाफ पथराव करने में छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया है। इससे सहमे कई लोग फिलहाल पढ़ने से भेजने से बच रहे हैं। - सत्यवीर चौधरी, दयालबाग
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताएंगे पीड़ा
सत्संगियों ने गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा कर लिया है, इससे इनकी रोजीरोटी तक छिन गई है। कानून कोई हाथ में न ले, पुलिस-प्रशासन अवैध कब्जा हटाने की मुहिम को मुकाम तक पहुंचाए। मुख्यमंत्री को भी ग्रामीणों की पीड़ा पहुंचाएंगे। - कालीचरण सुमन, पूर्व विधायक
 
Trending Videos

सत्संगियों का हमला, 12 पुलिस कर्मियों समेत 40 घायल
आपको बता दें कि आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अवैध कब्जा कर बनाए गेट को रविवार की शाम तीसरी बार हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला बोल दिया। पुलिस को चारों ओर से घेरकर पथराव किया, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों समेत 40 लोग घायल हो गए। 

शनिवार को प्रशासन ने टेनरी पर गेट नंबर 8 और श्मशान घाट रोड पर बनी दीवार और गेट को ढहाया था, लेकिन दो बार ढहाने के बाद रात में सत्संगियों ने गेट पर तार लगा दिए थे। पथराव में नगर निगम का बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। 

इस मामले में भी प्रशासन और पुलिस की ओर से सत्संगियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। वहीं शाम को सत्संग सभा को अपने दस्तावेज दिखाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सड़कों को घेरकर बनाए गए 6 गेट तोड़े थे। जिसमें 16 बीघा 9 बिस्वा जमीन खाली कराई गई थी। 

यह भी पढ़ें: सत्संगियों का हमला: एक इशारा और पुलिस पर टूट पड़े सत्संगी, वायरल हुआ ये संदेश, आगरा में बवाल की इनसाइड स्टोरी
 

सत्संग सभा ने रात में फिर गेट लगा दिए, कंटीले तारों की बाड़ लगा दी। रविवार सुबह सत्संगियों को गेट नंबर 8 टेनरी पर पहुंचने के लिए मैसेज जारी किए गए। पुलिस प्रशासन शाम को 4 बजे जब फिर से गेट तोड़ने के लिए पहुंचा तो हजारों सत्संगी पहुंच गए। कई के हाथों में धारदार कंटीले हथियार थे। बुलडोजर आगे बढ़ते ही सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को आगे रखकर सत्संगियों ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थर बरसाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed