{"_id":"618d651f61a9ac4dd65513ea","slug":"agra-dayalbagh-radhasoami-satsang-sabha-opens-international-center-for-agroecology-in-new-jersey","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: राधास्वामी सत्संग सभा का अमेरिका के न्यू जर्सी में एग्रोकोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय केंद्र स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: राधास्वामी सत्संग सभा का अमेरिका के न्यू जर्सी में एग्रोकोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय केंद्र स्थापित
Fri, 12 Nov 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:16 AM IST
सार
आगरा के दयालबाग राधास्वामी सत्संग सभा ने गुरुवार को अमेरिका के न्यू जर्सी में इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रोकोलॉजी का उद्घाटन किया। इसका शुभारंभ दयालबाग से किया गया।
विज्ञापन
डीईआई के निदेशक प्रो. पीके कालरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग राधास्वामी सत्संग एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की ओर से न्यू जर्सी, यूएसए में करीब 23 एकड़ भूमि पर एग्रोकोलॉजी का अंतरराष्ट्रीय केंद्र स्थापित हो चुका है। बृहस्पतिवार को मानसरोवर गार्डन में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। न्यू जर्सी में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
न्यू जर्सी के ब्रांच सेक्रेटरी नोवा भोजवानी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ओल्ड ब्रिज टाउनशिप, न्यू जर्सी में केंद्र स्थापित किया गया है। यह 19.5 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें आर्गेनिक खेती के माध्यम से फसल, औषधीय गुण वाले पौधे विकसित किए जाएंगे। करीब चार एकड़ आर्द्र भूमि है। दयालबाग सत्संग सभा के जनरल मैनेजर, एग्रीकल्चर पुनीत चौधरी ने बताया कि केंद्र में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आर्गेनिक खेती को बढ़ावा
दयालबाग सत्संग सभा के एग्रोकोलॉजी के तकनीकी व वित्तीय सलाहकार संतशरण भोजवानी ने बताया कि खेती में केमिकल व कीटनाशक के इस्तेमाल के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसलिए आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एम्स के रेडियोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि हम जिस तरह के माहौल में रह रहे हैं और जैसा खानपान है, आने वाले दिनों में गंभीर बीमारी की चपेट आ सकते हैं। ऐसे में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना होगा।
हुजूर महाराज प्रो. प्रेम सरन सत्संगी व रानी साहिबा की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह हुआ। संचालन राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष गुरु स्वरूप सूद ने किया। कार्यक्रम में दयालबाग व डीईआई के लोग शामिल रहे। दयालबाग कॉलोनी व डीईआई के सभी भवनों और सत्संग से जुड़े 500 केंद्रों पर सजावट की गई। कार्यक्रम में डीईआई के निदेशक प्रो. पीके कालरा, कुलसचिव प्रो. आनंद मोहन, सत्संग सभा के मीडिया समन्वयक एसके नैयर आदि मौजूद रहे।