Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra crime pujari murdered

Agra News: पुजारी की फावड़े से प्रहार कर हत्या, थाने पहुंचा आरोपी बाबा

Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
agra crime pujari murdered
आगरा। मऊ के जंगल में स्थित पथवारी मंदिर के पुजारी तुरवाई नाथ उर्फ बंटी (35) की शुक्रवार रात को एक बाबा ने फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह खुद न्यू आगरा थाने पहुंच गया। बताया कि फावड़े से पुजारी को मार दिया। पुलिस हत्यारोपी बाबा को साथ लेकर मंदिर पहुंची तो पुजारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर ग्रामीण भी मंदिर पर आ गए। पुजारी तुरवाई नाथ राया, मथुरा के रहने वाले थे। वह पिछले पांच साल से मऊ स्थित पथवारी मंदिर पर रहकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। दो माह पहले ही राया स्थित घर से लौटकर आए थे। मंदिर गांव के बाहर सुनसान जगह पर है, इसलिए शाम को कम लोगों की आवाजाही रहती है। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर मंदिर पर करीब 20 दिन पहले भिंड से आए बाबा शीतलादास का पुजारी से विवाद हो गया।
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि रात करीब 10 बजे हत्यारोपी बाबा ने थाने पहुंचकर फावड़े से पुजारी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में ले लिया। पुजारी के चेहरे और गर्दन पर फावड़े से प्रहार किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा नशे में रहता था। वहीं मऊ स्थित आनंदीभैरों मंदिर के पुजारी धारानाथ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तुरवाई नाथ उनके गुरु निर्वतीनाथ महाराज का शिष्य था। पिछले पांच साल से मऊ स्थित मंदिर में पुजारी था। एसीपी ने बताया कि आनंदीभैरों मंदिर के पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी मंदिर से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed