{"_id":"67f73b5ae1bc590f33065a1f","slug":"agra-crime-news-fiza-murder-mystery-solved-after-65-days-body-dumped-in-well-news-in-hindi-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिजा का कत्ल...कुएं में फेंकी लाश, 65 दिन बाद ऐसे खुला राज; भीमसेन ने इसलिए की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिजा का कत्ल...कुएं में फेंकी लाश, 65 दिन बाद ऐसे खुला राज; भीमसेन ने इसलिए की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या
Thu, 10 Apr 2025 10:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:25 AM IST
सार
Fiza Murder Case: यूपी के आगरा जिले में फिजा हत्याकांड का 65 दिन बाद खुलासा हो गया है। पुलिस ने उसके प्रेमी भीमसेन को गिरफ्तार किया है। प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था। कातिल ने पुलिस को हत्या करने की चौंकाने वाली वजह बताई है।
विज्ञापन
आगरा में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Agra Crime News: आगरा के ताजगंज के पचगई खेड़ा से लापता यबुना उर्फ फिजा (36) की हत्या कर शव नोबरी गांव के 40 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने 65 दिन बाद खुलासा किया। हत्या प्रेमी भीमसेन ने शादी के लिए दबाव डालने पर की थी।
दोनों पहले से शादीशुदा थे। प्रेमी ने महिला का मोबाइल एक राहगीर को बेचा था। मोबाइल चालू हुआ तो पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। हालांकि परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।
मथुरा के राया स्थित चौड़ी गांव निवासी सिदारी खान की बेटी यबुना उर्फ फिजा का निकाह 15 साल पहले पंचगई खेड़ा निवासी सुहान खान उर्फ सेटी से हुआ था। दो बच्चे हैं। सेटी मजदूर है। आठ फरवरी को सिदारी ने बेटी के गुम होने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सेटी पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और चार फरवरी को फिजा को गायब कर देने का आरोप लगाया। वह बच्चों के साथ कहीं चला गया था। फिजा का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

एक सप्ताह पहले फिजा का मोबाइल हुआ चालू
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब ने बताया कि फिजा की कॉल डिटेल में उसकी बातचीत नोबरी के भीमसेन से मिली। मगर, उसने फिजा को जानने से इन्कार किया। एक सप्ताह पहले फिजा का मोबाइल चालू हुआ तो लोकेशन संभल आई।

300 रुपये में बेचा था फिजा का मोबाइल
पुलिस वहां पहुंच गई। मोबाइल चलाने वाले ने बताया कि वह नोएडा में मजदूरी करने गया था। तब एक अन्य मजदूर ने 300 रुपये में मोबाइल बेचा था। पुलिस ने फिजा के पति, भीमसेन सहित अन्य लोगों के फोटो दिखाए। उसने भीमसेन की पुष्टि की।

फिजा से थे भीमसेन के प्रेम संबंध
पुलिस ने भीमसेन को पकड़ा और आमना-सामना कराया तो उसने सच उगल दिया। बताया कि फिजा से प्रेम संबंध थे। वह पहले से शादीशुदा है। फिजा से मिलने के दौरान उसके बच्चों ने देख लिया था।

पिता को बताया तो नाराज होकर सेटी मजदूरी करने बच्चों को लेकर चला गया था। 4 फरवरी को फिजा उसके पास आई। साथ रहने की जिद की तो वह नोएडा ले गया था।
कुएं में मिट्टी डालने आता था आरोपी
पुलिस को आरोपी ने बताया कि 14 मार्च को वो और फिजा घर लौट रहे थे। नौबरी जाने वाले रास्ते पर एक कोठरी में रात रुके। फिजा ने शादी करने की जिद की तो झगड़ा हो गया। उसने दुपट्टे से गला घोट दिया।

शव को कंधे पर लादकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद 4-5 दिन तक मिट्टी डाली। जब शव मिट्टी से पूरी तरह ढक दिया तब आना बंद कर दिया। पुलिस ने निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद किया। आरोपी की अपनी पत्नी से भी नहीं बन रही थी।
यह भी पढ़ें: UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल