फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Coronavirus Latest Update In Hindi: 17 News Cases Of Covid 19 In Agra

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 501, मई के पहले दिन 22 नए मरीज मिले

Sat, 02 May 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 02 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agra Coronavirus Latest Update In Hindi: 17 News Cases Of Covid 19 In Agra
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 22 मरीज और मिले। अब कुल संक्रमितों की संख्या 501 हो गई है। सुबह 17 नए मरीजों की रिपोर्ट किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ से आई, जबकि रात को पांच और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनकी जांच एसएन मेडिकल कॉलेज और जालमा संस्थान में हुई। 
विज्ञापन


ताजनगरी में कोरोना संक्रमण से साथ कोरोना से जंग जीतने की दर भी तेज है। शुक्रवार को चार और ठीक होकर घर चले गए। इन्हें खंदौली में रखा गया था। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबिल ठीक करने वाले मैकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली है। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित

1.विष्णु कॉलोनी, शाहगंज में रिटायर्ड टीचर
आगरा कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। सैंपल देने गए थे।

2.विनय नगर बोदला में गर्भवती
अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला पॉजिटिव आई। शाहगंज की निवासी है। बुखार आने पर कोरोना की जांचकराई गई थी।

3. हसनपुर, खंदौली में चार बच्चों सहित पांच
एक ही परिवार के पांच लोग मिले हैं। इसका मुखिया एक पहले मिल चुका। नए मरीजों में पांच, छह, सात औरआठ साल के बच्चे। 34 साल की महिला संक्रमित मिली है।

4. बेलनगंज में 19 वर्षीय युवक 
तबीयत खराब होने पर डॉक्टर को बताया था। उसकी सलाह पर सैंपल दिया। रिपोर्ट आई तो संक्रमित मिला। क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।

ये हैं हॉटस्पॉट क्षेत्र

1- मंटोला, ढोलीखार
2- वजीरपुरा/ गांधीनगर
3- ताजगंज, घटिया
4- कमला नगर
5- खंदारी क्षेत्र
6- एसएन हॉस्पिटल, फव्वारा हॉस्पिटल रोड, चित्रा टाकीज, खटिया पाड़ा, मानसी सईद खान, बाग मुजफ्फरखान।
7- आवास विकास एचपी वेस्ट
8- जगदीशपुरा, लोहामंडी
9- छत्ता एरिया, धुलियागंज, फ्रीगंज, जीवनीमंडी, मदार गेट।
10- फतेहपुर सीकरी नगरीय और ग्रामीण।
11- टीवाईसी, रामबाग, सीतानगर, गोकुल नगर, नराइच।
12- सुशील नगर, यमुना ब्रिज, महताब बाग।
13- विभव नगर।
14- शाहगंज-2, रसूलपुर, खरिया मोड़, सराय ख्वाजा।
15- नामनेर, , एसआर हॉस्पिटल, मोहनपुरा, छौआ नगर।
16- आजमपाड़ा, रामनगर, पृथ्वीनाथ, फाटक।
17- बाह नगरीय।
18- भगवान टाकीज।
19- तोपखाना, राजामंडी।
20- मोतीकुंज, मदिया कटरा।
21- डडुकरा, फतेहपुर सीकरी, दूरा।
22- छींपीटोला
23- नगला काली, देवरी रोड।
24- मारुति एस्टेट, ग्यासपुरा, शाहगंज।
25- पथवारी, छत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
26- मूलचंद्र हॉस्पिटल, नगला सब्ले अछनेरा
27- दयालबाग।
28- राजराय बरौली अहीर
29- सिकंदरा, ककरैठा
30- सदर बाजार
31- सिकंदरा सब्जी मंडी
32- नगला पाड़ा,कौशलपुर, नगला बूदी
33- टेढ़ी बगिया, बंबा
34- शाहदरा, नुनिहाई, यमुनापार।
35- नगला महादेव, शहानाबाद, विभव नगर।
36 जरुआ कटरा, अकोला मलपुरा।
37- झारपुरा, बमरौली कटरा, डौकी।
38- ककुआ, बरौली अहीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed