{"_id":"6108245305fc7d4906511986","slug":"agra-corona-virus-today-news-three-corona-virus-patient-found-2nd-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 29 दिन बाद फिर बढ़े मरीज, 24 घंटे में मिले तीन पॉजिटिव, सक्रिय संख्या भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 29 दिन बाद फिर बढ़े मरीज, 24 घंटे में मिले तीन पॉजिटिव, सक्रिय संख्या भी बढ़ी
Tue, 03 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:07 AM IST
सार
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी दिनों में फिर केस बढ़ सकते हैं। सोमवार को 4,464 लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराने पहुंची युवती का सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के नए मामले फिर बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसा 29 दिन बाद हुआ है। इससे पहले चार जुलाई को तीन मरीज मिले थे। लेकिन फिर संक्रमण में कमी आई और तीन से चार दिनों में एक नया मरीज मिल रहा था।
विज्ञापन
ताजनगरी में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर अब आठ हो गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी दिनों में फिर केस बढ़ सकते हैं। सोमवार को 4,464 लोगों की जांच की गई है। जिनमें तीन व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है। सोमवार तक 13.99 लाख लोगों की जिले में कोरोना जांच हो चुकी हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 98.20 फीसदी घटकर 98.18 फीसदी रह गई है। जिले में अब तक 458 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कुल 25,728 मरीजों में से 25,262 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि बिना मास्क लोग घर से बाहर नहीं निकलें। सार्वजनिक स्थलों पर उचित दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
60 हजार को मिलेगा मौका
सोमवार को 12992 लोगों के टीका लगा। मंगलवार को 60 हजार लोगों को टीका लगवाने का मौका मिलेगा। इसके लिए पहले से पंजीकरण कराने की भी जरूरत नहीं है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को 11240 लोगों को पहला डोज और 1752 को दूसरा डोज लगा है। मंगलवार को 345 बूथों पर 60 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें जिन लोगों का पहले से पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा। एक दिन में सबसे ज्यादा अभी तक 28 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ है। मंगलवार को टीका उत्सव के लिए ग्राम प्रधान, आशाओं के जरिये लोगों को जागरूक करते हुए बूथों पर पहुंच कर टीका लगवाने की अपील भी की है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा मधु नगर में 150 लोगों को लगा टीका
- गुरुद्वारा मधु नगर में 150 लोगों को टीका लगा। गुरुद्वारा प्रधान नरेंद्र सिंह लालिया, बंटी ग्रोवर, श्याम भोजवानी ने सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। रोहित कात्याल, जयमाल सिंह, हरपाल सिंह, अर्जिंदर सिंह, बंटी ओबराय, गुरप्रीत कौर रहे।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: 70 पात्र लाभार्थियों को सांसद हेमा मालिनी ने दी टूलकिट, कहा-समाज को आगे बढ़ाया जाए