फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Virus: Only One Patient Admit In Sn Medical College

राहत: एसएन के कोविड अस्तपाल में अब एक ही मरीज, सौ बेड का बच्चों का आइसोलेशन वार्ड तैयार

Sun, 27 Jun 2021 09:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Jun 2021 09:51 AM IST
सार

कोविड अस्पताल के डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने पर गंभीर मरीजों की संख्या भी कम हुई है, गंभीर मामले भी नहीं आ रहे हैं। बीते 10 दिन से एसएन के कोविड अस्पताल में कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Agra Corona Virus: Only One Patient Admit In Sn Medical College
एसएन मेडिकल कॉलेज का कोविड वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने के बाद गंभीर मरीजों की संख्या भी कम हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में बीत 10 दिन से एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। अब एक ही मरीज भर्ती है, जिसका इलाज आईसीयू में चल रहा है। आइसोलेशन वार्ड पांच दिन पहले ही खाली हो चुका है। चिकित्सक उम्मीद जता रहे हैं कि अगले सप्ताह तक कोविड अस्पताल पूरी तरह से खाली हो जाएगा। 

विज्ञापन


कोविड अस्पताल के डॉ. अजीत चाहर ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने पर गंभीर मरीजों की संख्या भी कम हुई है, गंभीर मामले भी नहीं आ रहे हैं। बीते 10 दिन से एसएन के कोविड अस्पताल में कोई नया मरीज भर्ती नहीं हुआ है। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज संक्रमण से ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही एसएन का आइसोलेशन वार्ड खाली हो गया था, आईसीयू में ही दो मरीज थे, इसमें से एक डिस्चार्ज हो गया है और अब एक ही मरीज यहां भर्ती है। अगर संक्रमण की दर ऐसे ही घटती रही तो उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक कोविड अस्पताल पूरी तरह से खाली हो जाएगा। जबकि अप्रैल में तो संक्रमण की दर अधिक होने पर अस्पताल के दोनों वार्ड फुल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 बेड का बच्चों के लिए आइसोलेशन वार्ड 
बाल रोग विभाग की इमारत में चल रहे 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड को बच्चों के लिए कोविड वार्ड बना दिया है। इसमें 50 बेड का पीआईसीयू और 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड होगा। पीआईसीयू में 16 वेंटिलेटर लग चुके हैं, पांच और वेंटिलेटर लगाए जाएंगे, इनकी खरीद हो  रही है। बाकी के बेड पर सीपैप लगाए जाएंगे। 

टीका लगवाने से बचा जा सकता है संक्रमण से
अप्रैल में एसएन मेडिकल कॉलेज का 220 बेड का कोविड अस्पताल पूरी तरह से फुल हो गया था। लेकिन अब संक्रमण कम हो रहा है तो मरीजों की संख्या भी महज एक ही बची है। यह आईसीयू में हैं। लोग टीका करवाएं और मास्क लगाएं तो तीसरी लहर से बचा जा सकता है। - डॉ. संजय काला, प्राचार्य एसएन कॉलेज 

ये भी पढ़ें: 
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: जानें आगरा मंडल में किसने और कहां से किया नामांकन, देखें तस्वीरें

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: डॉ. अरिन्जय ने केवल सात मरीजों का रिकॉर्ड दिया, जांच कमेटी ने की शिकायत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed