{"_id":"60f9223b0be8ec00c942fd30","slug":"agra-corona-vaccine-drive-10-60-people-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लोग समझने लगे टीकाकरण का महत्व, 20 दिन में 2.27 लाख लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लोग समझने लगे टीकाकरण का महत्व, 20 दिन में 2.27 लाख लोगों को लगा टीका
Thu, 22 Jul 2021 01:16 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:16 PM IST
सार
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था, जिसमें अभी तक 10.65 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दूसरी लहर में कोरोना वायरस के कहर से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने वैक्सीन का महत्व समझा है और बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। बीते 20 दिन में 2.27 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 18 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था, जिसमें अभी तक 10.65 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। इनमें पहला डोज 8.99 लाख को और दूसरा डोज 1.65 लाख को लगा है। दूसरी लहर के संक्रमण के बाद टीकाकरण लगभग तीन गुुना दर से बढ़ा है। इस महीने की बात करें तो बीते 20 दिन में 2,27,327 को टीका लगा है। इनमें 60 फीसदी 18 से 44 साल की उम्र के लोग हैं।
विज्ञापन
6,20,931 पुरुष और 4,44,152 महिलाओं ने लगवाया टीका
टीकाकरण में पुरुष आगे हैं। जिले में 6,20,931 पुरुषों ने टीका लगवाया है। वहीं 4,44,152 महिलाओं ने टीका लगवाया है। सबसे ज्यादा कोविशील्ड कंपनी की वैक्सीन लगाई गई। जिले में 9,57,139 लोगों को कोविशील्ड कंपनी और 1,07,944 लोगों को कोवॉक्सिन कंपनी की वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
जेपी सभागार में नहीं लगा टीका, लौटे लोग
खंदारी के जेपी सभागार बूथ पर टीकाकरण बंद रहा। यहां गेट पर वैक्सीन नहीं होने की सूचना चस्पा कर दी। यहां टीका लगवाने आए लोगों को वापस जाना पड़ा। ऐसे भी लोग रहे, जिन्होंने इस बूथ पर स्लॉट भी बुक कराया था। जिला टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि वैक्सीन कम होने के कारण बूथ पर नहीं भेजी थी।
विज्ञापन
बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा
18 से 44 साल की उम्र के लिए स्लॉट बुक कराया था। बूथ का नाम जेपी सभागार आया। यहां आए तो बताया कि वैक्सीन नहीं है। बिना टीका के लौटना पड़ा। -सुनीता देवी, नगला पदी
...तो स्लॉट बुक क्यों कराते हैं
फोन पर मैसेज भी आया और बूथ पर टीका भी नहीं लगा। वैक्सीन नहीं है तो स्लॉट बुक कैसे करा देते हें, यहां आकर परेशान भी होना पड़ा। - नीलम देवी, दुर्गा नगर
हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती