{"_id":"5b0b9ee84f1c1b946e8b50f9","slug":"agra-communal-tension-from-breaking-the-idols-in-the-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः युवक ने तोड़ी मंदिर में 3 मूर्तियां, इलाके में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः युवक ने तोड़ी मंदिर में 3 मूर्तियां, इलाके में सांप्रदायिक तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 28 May 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
जुुटी भ्ाीड़
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहगंज इलाके में एक युवक ने दो मंदिरों में घुसकर तीन मूर्तियां तोड़ दीं। इसको लेकर पूरे इलाके में तनाव फैल गया, हिंदूवादी संगठन इकट्ठा होने लगे।
पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए तत्परता दिखाई और आरोपी को पकड़ लिया है। इसके चलते बवाल तो नहीं हुआ लेकिन तनाव बरकरार है।
हिंदूवादी संगठन के लोग युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
खंडित मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज इलाके में शनिवार को एक मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति को अराजकतत्व ने खंडित कर दिया। वहीं हनुमान मंदिर में हनुमान की प्रतिमा भी तोड़ी गई।
सुबह जब मंदिर में लोग पूजा करने के लिए पहुंच तो मूर्ति टूटी मिली। देखते ही देखते बात जंगल में आग की तरह फैल गई और काफी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे।
वहीं कई हिंदूवादी संगठन के लोग भी वहां एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूर्ति तोड़े जाने की घटना से क्षेत्र में तैनाव है।