फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College will be updated from class to lab everything will be smart 29 crore rupees will be spent

UP: आगरा कॉलेज होगा अपडेट, क्लास से लेकर लैब तक...सबकुछ होगा स्मार्ट, खर्च होंगे 29 करोड़ रुपये

Sat, 03 May 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 May 2025 09:53 AM IST
सार

आगरा कॉलेज अपडेट होने जा रहा है। क्लास से लेकर लैब तक स्मार्ट होंगे। इसके साथ ही यहां कंप्यूटरीकृत बहुमंजिला भवन तैयार किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Agra College will be updated from class to lab everything will be smart 29 crore rupees will be spent
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा काॅलेज में 2500 छात्रों के बैठने की क्षमता का कंप्यूटरीकृत बहुमंजिला भवन बनेगा। साथ ही वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य, नैक की तैयारी, माॅडल टाॅयलेट और विभिन्न विकास कार्यों के लिए 29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को हुई आगरा काॅलेज प्रंबंध समिति की बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय भी लिया गया। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। वार्षिक बजट 2025-26 प्रस्तुत किया गया। आय और व्यय पर चर्चा के बाद व्यय के लिए 29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


 

बताया गया कि इससे नए फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने, स्मार्ट लैब व स्मार्ट क्लास बनाने, काॅलेज परिसर की बिल्डिंग और चहारदीवारी के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के कार्य होंगे। 240 केवी सोलर पावर प्लांट स्थापित होगा। विभिन्न संकायों में 20 माॅडल टाॅयलेट, आरओ वाटर कूलर, गर्ल्स हाॅस्टल परिसर की बिल्डिंग की मरम्मत के कार्य होंगे। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सीके गौतम, उप प्राचार्य डाॅ. पीवी झा, डाॅ. सुनील यादव, डाॅ. मृणाल शर्मा, डाॅ. जय भारद्वाज, आशा कुमारी आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

ये भी कार्य हुए मंजूर
- अस्थायी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि, शिक्षकों के नए पद सृजित होंगे।
- पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला के करीबी शिक्षक भौतिक विज्ञान विभाग के डाॅ. आनंद पांडेय लंबे समय से अनुपस्थित हैं। उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए।
- पंडित गंगाधर शास्त्री प्राच्य विद्या भारतीय भाषा, संस्कृति अध्ययन एवं शोध केंद्र की स्थापना, गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान, डाॅ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक न्याय अध्ययन व शोध पीठ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तकनीक कौशल प्रशिक्षण केंद्र, विदेशी भाषा अध्ययन केंद्र, विश्वविद्यालय अनुदान मानव संसाधन विकास केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव की संस्तुति की गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed