Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College to Become Metro Junction Underground Passage Ready

Agra Metro: जमीन के नीचे दोड़गी मेट्रो...आगरा कॉलेज पर बनेगा जंक्शन, तेजी से शुरू हुआ काम

Sat, 03 Jan 2026 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 09:12 AM IST
सार

आगरा मेट्रो के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। आगरा कॉलेज पर मेट्रो जंक्शन बनेगा। यहां भूमिगत रास्ता भी बन गया है।  जून तक आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होने लगेगा।

विज्ञापन
Agra College to Become Metro Junction Underground Passage Ready
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बना रही है। यहां दोनों कॉरिडोर के यात्री पहुंचेंगे। भूमिगत रास्ता भी बन गया है। जून तक आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होने लगेगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। ये एलिवेटेड ट्रैक है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसकी दूरी करीब 16 किमी है। आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बनाया जा रहा है। ये स्टेशन दोनों कॉरिडोर को जोड़ेगा। यहां यात्री ट्रेन भी बदल सकेंगे। इसके पास कई शैक्षणिक संस्थान और एसएन मेडिकल कॉलेज भी है।
विज्ञापन




छात्र और मरीजों की सुविधा के लिए इस स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के साथ भूमिगत रास्ता भी बनाया है। इससे मरीज और विद्यार्थी आसानी से सड़क को पार कर सकेंगे। ये कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी साल जून से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी। इसके लिए ट्रायल मार्च में शुरू करा दिए जाएंगे। पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक स्टेशन है। इसकी दूरी 14 किमी है और 13 स्टेशन हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। इस पर ट्रायल चल रहा है। अप्रैल में ताज पूर्वी गेट से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed