फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College station will become a junction facilities will increase

Agra Metro: जंक्शन बनेगा आगरा कॉलेज स्टेशन, बढ़ जाएंगी सुविधाएं; कालिंदी विहार तक बनेगा ट्रैक

Sat, 29 Mar 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 09:51 AM IST
सार

आगरा कॉलेज के पास मेट्रो का जंक्शन बनाया जाएगा। इसके लिए फुट ओवरब्रिज और भूमिगत मार्ग भी होगा, जिससे यहां लोगों के लिए सुविधाएं और भी बढ़ जाएंगीं।
 

विज्ञापन
Agra College station will become a junction facilities will increase
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा मेट्रो के पहले और दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बनाया जाएगा। इस स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) और भूमिगत मार्ग भी होगा। ये मार्ग दोनों ओर बनेगा, इससे लोगों की सुविधा बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा और दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। दूसरा कॉरिडोर एलिवेटेड हैं। इसमें आगरा कॉलेज जंक्शन बनेगा, जिससे दोनों कॉरिडोर की कनेक्टिविटी होगी। इसमें फुट ओवरब्रिज के साथ भूमिगत मार्ग भी बनाया जाएगा। मार्ग रोड के दोनों ओर खुलेगा। ये एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी को देखते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन


रोजाना 4-5 हजार मरीज और तीमारदार एसएन कॉलेज पहुंचते हैं। भूमिगत मार्ग बनने से मरीजों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी और आसानी से मेडिकल कॉलेज-इमरजेंसी पहुंच सकेंगे। पहले कॉरिडोर में आरबीएस स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन और आगरा कॉलेज स्टेशन में सिविल कार्य पूरा हो गया है। एसएन से मन:कामेश्वर स्टेशन तक 70 फीसदी सुरंग बनकर तैयार है। जून तक इन चारों स्टेशन का निर्माण पूरा हो जाएगा। जुलाई-अगस्त में खंदारी तक मेट्रो का संचालन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed