फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College Principal Accused of Fake Certificates Police to Question Him

UP: आगरा कॉलेज प्राचार्य के शैक्षिक दस्तावेज और जाति प्रमाणपत्र फर्जी या असली, पुलिस जुटाएगी साक्ष्य

Sat, 04 Oct 2025 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 10:17 AM IST
सार

आगरा कॉलेज के प्राचार्य पर लगाए गए गंभीर आरोप के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्राचार्य से पूछताछ करेगी। साथ ही साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Agra College Principal Accused of Fake Certificates Police to Question Him
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के खिलाफ फर्जी शैक्षिक दस्तावेज और जाति प्रमाणपत्र लगाने के आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने लोहामंडी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस पर शुक्रवार को आगरा कॉलेज में शिक्षकों के दोनों गुटों में चर्चाएं चलती रहीं। शिक्षकों का कहना था कि डॉ. गौतम दस्तावेज के सत्यापन के बाद आए हैं। इस पद पर रार बीते वर्षों से ही चल रही है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज होने के बाद साक्ष्य जुटा रही है। प्राचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रो. अनुराग शुक्ला ने शिकायत में कहा है कि प्रो. सीके गौतम ने वर्ष 1990 में हाथरस के पीसी बागला कॉलेज से अंग्रेजी विषय में एमए तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उन्होंने 1995 में फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाया और इसी आधार पर उनका चयन हुआ। इसके अलावा फर्जी अंकतालिका बनवा ली। वहीं इस मामले में प्राचार्य प्रो. सीके गौतम का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से एसटीएफ ने भी जांच की है। इसमें सभी दस्तावेज पूरी तरह से सही पाए गए थे जिसका लिखित आदेश भी दिया गया। तहसील से जाति मामले की जांच हो चुकी है। ऐसा कोई प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


प्रो. सीके गाैतम ने दावा किया है कि वर्ष 1995 में उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से सामान्य वर्ग में उन्हें नियुक्ति मिली है। तहसील सादाबाद से कोई भी एससी का प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है। तहसील के अधिकारियों ने एसटीएफ को यह लिखकर दिया है। प्राचार्य ने दावा किया कि अंकतालिका से लेकर जाति प्रमाण पत्र सत्यापित है। मेरे खिलाफ षणयंत्र रचा जा रहा है। छवि बिगाड़ने के आरोप में मानहानि का दावा करूंगा। इसके बावजूद जांच की आवश्यकता पड़ेगी तो मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed