फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College gave the gift of 6 new courses including MBA-MCA

Agra News: आगरा कॉलेज ने दी एमबीए-एमसीए सहित 6 नए कोर्स की सौगात

Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Agra College gave the gift of 6 new courses including MBA-MCA
आगरा। आगरा कॉलेज अब प्रोफेशनल शिक्षा की दिशा में अपने कदम और मजबूत करने जा रहा है। लंबे समय से छात्रों की मांग पूरी करते हुए कॉलेज को एमबीए-एमसीए सहित 6 नए पाठ्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। इससे न केवल शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा बल्कि छात्रों को भविष्य संवारने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि 23 जुलाई को प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी। इसमें कमिश्नर, जिलाधिकारी और प्राचार्य सहित 15 से 20 सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कॉलेज में इन नए कोर्स की पढ़ाई शुरू की जाए और प्रस्ताव पास कर दिया जाए।
विज्ञापन


कई निजी कॉलेज पहले से ही ये कोर्स सेल्फ फाइनेंस से संचालित कर रहे हैं और फीस भी अधिक है। ऐसे में आगरा कॉलेज में इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत से छात्रों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में दो पाठ्यक्रम शुरू करने का नियम
प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से एक साल में दो नए पाठ्यक्रम शुरू करने का नियम है। जिसके तहत महाविद्यालय ने प्रबंधन पाठ्यक्रम में (एमबीए और एमसीए) और होम साइंस शुरू करने का निर्णय किया है। विवि को प्रस्ताव भेज दिया है, अनुमति प्राप्त होते ही कोर्स संचालित कर दिए जाएंगे। जिन 9 संस्थानों का कॉलेज में निर्माण किया जा रहा है उन्हीं में इन कक्षाओं का संचालन होगा।


ये कोर्स होंगे शुरू
1- एमबीए
2- एमसीए
3- होम साइंस
4- एमएससी बायोटेक
5- बीए भूगोल
6- एमए सोशियोलॉजी

ये रहेगी फीस और सीट (महाविद्यालय के अनुसार)
एमबीए- 27,700 प्रति सेमेस्टर, 60 सीट
एमसीए- 27,700 प्रति सेमेस्टर, 60 सीट
होम साइंस- 7 से 8 हजार प्रति वर्ष, 60 सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed