{"_id":"6a3c9e41064374c0990bb6c2","slug":"agra-college-admission-counselling-candidates-must-bring-original-documents-and-pay-fees-online-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra College: आगरा कॉलेज के छात्रों के लिए जरूरी खबर, काउंसलिंग हुई शुरू; ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra College: आगरा कॉलेज के छात्रों के लिए जरूरी खबर, काउंसलिंग हुई शुरू; ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
Thu, 25 Jun 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:49 AM IST
सार
आगरा कॉलेज में 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश की काउंसलिंग 25 जून से शुरू हो रही है। इसमें पांच विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश सुनिश्चित होने के बाद ऑनलाइन फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज आगरा
विस्तार
आगरा कॉलेज में 2026-27 सत्र के लिए आज से काउंसलिंग शुरू हो रही है, जिसमें बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पत्रकारिता और बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे तथा प्रवेश के बाद ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि काउंसलिंग सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट समेत अन्य प्रमाणपत्रों की मूल काॅपी लानी होगी। आधार कार्ड, श्रेणी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा। प्रवेश सुनिश्चित होने पर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। पढ़ाई शुरू होने की तिथि भी जल्द जारी की जाएगी। एंटी रैगिंग टीम भी सक्रिय रहेगी और इसमें किसी संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें - आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल
ये भी पढ़ें - आगरा-मथुरा हाईवे पर बड़ा हादसा: चलती रोडवेज बस का पहिया निकला, डिवाइडर से टकराकर पलटी; 8 यात्री गंभीर घायल
विज्ञापन
| पाठ्यक्रम | काउंसलिंग स्थान |
|---|---|
| बीकॉम | बीकॉम विभाग |
| पीजीडीजे (पत्रकारिता) | पीजीडीजे विभाग |
| बीबीए | बीबीए-बीसीए अतिथि भवन |
| बीबीए लॉजिस्टिक्स | बीबीए-बीसीए अतिथि भवन |
| बीसीए | बीबीए-बीसीए अतिथि भवन |
| बीएससी बायोटेक्नॉलॉजी | बायोटेक्नॉलॉजी विभाग |