{"_id":"5ab88de74f1c1b21578b69ae","slug":"agra-civil-enclave-work-start-will-be-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सिविल एन्क्लेव का आज होगा शिलान्यास, ये नेता रखेंगे नींव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सिविल एन्क्लेव का आज होगा शिलान्यास, ये नेता रखेंगे नींव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Air india
आगरा में सिविल एन्क्लेव योजना की बाउंड्री निर्माण का सोमवार को शिलान्यास होगा। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद डॉ. रामशंकर शंकर कठेरिया इसकी नींव रखेंगे।
योजना के लिए उड्डयन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को पहली किश्त के रूप में 1.39 करोड़ रुपया जारी कर दिया है। शिलान्यास कार्यक्रम जगनेर रोड स्थित सिविल एन्क्लेव के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर सुबह 10 बजे होगा।
खेरिया हवाई अड्डे के पास ही सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाना है। इसके लिए सदर तहसील के धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा में 23.31 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना था।

Trending Videos
मगर, जमीन खरीद में आ रही अड़चनों के चलते शासन ने पिछले सप्ताह ही इसमें बदलाव किया। नये प्रस्ताव के अनुरूप 19.82 हेक्टेयर पर ही सिविल एन्क्लेव को मूर्त रूप देने का निर्णय लिया गया।
इसके सापेक्ष में 0.4454 हेक्टेयर का टुकड़ा छोड़कर शेष जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। उक्त जमीन के अधिग्रहण के लिए भी प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
इससे पहले ही बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए उड्डयन विभाग की ओर से लगभग तीन करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।