{"_id":"6746a12d0b036f99ed00e498","slug":"agra-civil-court-lawyers-got-into-a-fight-someone-made-a-video-which-is-going-viral-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है आगरा दिवानी: अधिवक्ताओं में हो गई मारपीट, किसी ने बनाया वीडियो...जो हो रहा खूब वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है आगरा दिवानी: अधिवक्ताओं में हो गई मारपीट, किसी ने बनाया वीडियो...जो हो रहा खूब वायरल
Wed, 27 Nov 2024 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:48 PM IST
सार
आगरा दिवानी में दो अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हुई तो देखने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अधिकवक्ताओं में मारपीट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के दीवानी परिसर में मंगलवार सुबह अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। पुलिस और एसएसएफ के जवानों ने बीचबचाव कराया। मारपीट की पूरी घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है।
शाहगंज थाना क्षेत्र के गोविंद कुंज बेस्ट अर्जुन नगर निवासी अधिवक्ता वरुण गौतम का आरोप है कि सुबह 10 बजे उनके चैंबर पर अधिवक्ता विनोद शुक्ला, उनके पुत्र अनुराग शुक्ला और 5-6 अन्य लोगों ने कुर्सी और ड़ंडों से हमला बोल दिया। मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान जेब में रखे 500 रुपये भी निकाल लिए। उनके हाथ व कान में गंभीर चोटें लगी हैं।
बीस हजार रुपये न देने पर बोला हमला
आगरा बार के सचिव विनोद कुमार शुक्ला का आरोप है कि अधिवक्ता वरुण गौतम कुछ दिन पहले हाईकोर्ट प्रशासनिक जज से मिलने गए थे। वहां से वापस आकर उनसे आने-जाने का 20 हजार रुपये खर्चा बताकर इन्हें देने की मांग करने लगे। मंगलवार को चैंबर पर आकर फिर से रुपये मांगने लगे। मना करने पर गालीगलौज दीं। विरोध पर मारपीट की। उन्होंने काेई मारपीट नहीं की।
विज्ञापन
घटना वीडियो के अनुसार
एक अधिवक्ता दूसरे अधिवक्ता के चेंबर पर जाता है। गेट पर पहले थोड़ी बहस होती है। फिर मारपीट होने लगी। एक अधिवक्ता को कई अधिवक्ता पीटते हुए ले जाते हैं। एक युवक कुर्सी भी मारता नजर आ रहा है। इसके बाद सभी मिलकर एक अधिवक्ता की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस और एसएसएफ के जवान बीचबचाव कराकर दोनों पक्षों को अलग करते हैं। न्यू आगरा के अपराध इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।