{"_id":"62531c991da3d3488150299b","slug":"agra-civil-airport-reception-lounge-to-be-built-at-arjun-nagar-gate-special-facilities-will-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा सिविल एयरपोर्ट: अर्जुन नगर गेट पर बनेगा रिसेप्शन लाउंज, मिलेंगी ये खास सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा सिविल एयरपोर्ट: अर्जुन नगर गेट पर बनेगा रिसेप्शन लाउंज, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
सार
सिविल एयरपोर्ट तक पहुंच को आसान बनाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी चार माह के भीतर अर्जुन नगर गेट के नजदीक रिसेप्शन लाउंज बनाएगी। इसमें यात्रियों, आगंतुकों और स्थानीय मेहमानों के लिए विश्राम कक्ष की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
आगरा जयपुर फ्लाइट
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी से मुलाकात की। रविवार को उन्होंने बताया कि वायुसेना की भूमि पर प्रस्तावित लाउंज के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इसका लीज रेंट भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को देना होगा।
विज्ञापन
इस लाउंज से खेरिया एयरपोर्ट से सफर करने और रिसीव करने आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक उन्हें गेट पर ही बस में बैठकर इंतजार करना होता है। इस सुविधा के बाद यात्री लाउंज में समय बिता सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिविल एन्क्लेव पर कार्गो ऑपरेशन शुरू करने के लिए भी नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की पांच सदस्यीय समिति निरीक्षण कर चुकी है। अब रिपोर्ट आना बाकी है। कार्गो सेवा शुरू होने से एयर इंडिया, इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस माल का परिवहन कर सकेंगी।
विज्ञापन
इंडिगो के मैनेजर प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि कार्गो ऑपरेशन को लेकर हम सक्रिय हैं। अर्जुन नगर में इसके लिए डिपो व गोदाम का प्रबंध किया गया है। सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि जल्द ही आगरा से कुछ और शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होंगी।
धनौली में कराई बाउंड्री
धनौली में प्रस्तावित नए सिविल एन्क्लेव के लिए भी जमीन अधिग्रहण हो चुका है। यहां चारों ओर बाउंड्रीवाल भी करवा दी गई है। अनिल शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग इस जमीन का हस्तांतरण एयरपोर्ट अथॉरिटी को करेगा, लेकिन इसके लिए न्यायालय के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।