{"_id":"6a4b2f81a6a5a4353d0f0f1c","slug":"agra-civic-body-plans-14-crore-drain-and-road-works-at-200-locations-ahead-of-peak-monsoon-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मानसून से पहले एक्शन में नगर निगम, जलभराव वाले 'हॉटस्पॉट' दुरुस्त करने का लक्ष्य, जारी किए गए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मानसून से पहले एक्शन में नगर निगम, जलभराव वाले 'हॉटस्पॉट' दुरुस्त करने का लक्ष्य, जारी किए गए टेंडर
Mon, 06 Jul 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:00 AM IST
सार
मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने 14 करोड़ रुपये से 200 स्थानों पर नाला और सड़क निर्माण कराने की योजना बनाई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अगले सप्ताह से काम शुरू होगा और 15 जुलाई से पहले प्रमुख कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विस्तार
आगरा में मानसून दस्तक दे चुका है। पिछले हफ्ते चंद मिनटों की बारिश से शहरभर में जगह-जगह जलभराव और नाले उफनाने से लोग परेशान हुए। बारिश के साये के बीच जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम 14 करोड़ रुपये से 200 अलग-अलग स्थानों पर नाला व सड़क निर्माण कराएगा। निगम ने उच्चाधिकारियों की विशेष अनुमति लेकर इन कार्यों को कराने के लिए अल्प निविदा आमंत्रित की हैं।
ये भी पढ़ें - भिंडी बनी मुसीबत: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार
सात दिन के भीतर आवेदन लेकर टेंडर खोलने के साथ ही अगले हफ्ते से काम शुरू कराने की तैयारी है। विभागीय अधिकारियों का लक्ष्य है कि मानसून के चरम पर पहुंचने से पहले सड़क व नालों की मरम्मत और जरूरी जगह सीसी रोड निर्माण करा लिया जाए, जिससे लोगों को जलभराव से जूझना न पड़े। इस सूची में कुछ पार्कों की मरम्मत के कार्यों को शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस
जहां भर जाता है पानी, उन स्थानों की मांगी गई सूची
कार्यवाहक मुख्य अभियंता (सिविल) अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पिछली बारिश के दौरान कई जगह दिक्कत आई थी। इस के बाद सभी पार्षदों व सफाई निरीक्षकों से उन स्थानों की सूची मांगी गई, जहां सबसे ज्यादा जलभराव होता है। इनमें उन स्थानों को प्राथमिकता दी गई जहां जल्द और जरूरी काम कराकर जलभराव की परेशानी को खत्म किया जा सकता है। 15 जुलाई से पहले सभी जगह निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें - ससुराल में मौत: शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप