{"_id":"61d29eda4e379c7b28618a09","slug":"agra-city-corona-vaccination-report-card-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता: आगरा में टीका लगवाने में शहरी आगे, 96 प्रतिशत को लगा टीका, बिचपुरी में पहला डोज शत प्रतिशत को लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता: आगरा में टीका लगवाने में शहरी आगे, 96 प्रतिशत को लगा टीका, बिचपुरी में पहला डोज शत प्रतिशत को लगा
Mon, 03 Jan 2022 12:29 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:29 PM IST
सार
आगरा में टीकाकरण के लिए लोगों में जागरुकता देखी गई है। पहला और दूसरा डोज लगवाने में शहर के लोग अव्वल हैं, वहीं देहात में 79 प्रतिशत लोगों ने पहला डोज लगवाया है। 53 प्रतिशत शहरी लोगों का टीकाकरण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भरोसे का टीका लगवाने में शहरी सबसे आगे हैं। 18 साल से अधिक उम्र के करीब 96% लोग टीके का पहला डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण में देहात पिछड़ गया है। यहां करीब 79% लोगों ने ही टीके का पहला डोज लगवाया है।
जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 33.97 लाख लोगों को टीका लगना है। इसमें से 20.92 लाख आबादी देहात और 13.05 लाख शहरी है। देहात में 16.44 लाख लोग और 12.52 शहरी लोग टीका लगवा चुके हैं। सात लाख शहरी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है, इनको दोनों डोज लग चुके हैं। देहात के 9.24 लाख लोग टीके का दूसरा डोज लगवा चुके हैं।
बिचपुरी में 100 प्रतिशत को लगा पहला डोज
टीका लगवाने में बिचपुरी सबसे आगे हैं। यहां 1.34 लाख लोगों को पहला डोज लग गया है। 85 हजार लोग दूसरा डोज भी लगवा चुके हैं। टीके में खेरागढ़ फिसड्डी है, यहां 1.39 लाख लोगों में से 92 हजार ने ही टीका लगवाया है। दूसरा डोज लगवाने में फतेहाबाद ब्लॉक के लोग सबसे पीछे हैं। यहां 56 हजार ने ही टीके का दूसरा डोज लगवाया है।
विज्ञापन
गांव में बनाए बूथ
कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके के लिए शहरी लोगों में अधिक जागरूकता है। देहात में भी अब टीकाकरण की संख्या बढ़ रही है। गांव में ही बूथ बनाकर टीकाकरण करा रहे हैं। ग्राम प्रधानों से इसमें सहयोग करने के लिए कहा है। - डॉ. अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ
खेरागढ़ पिछड़ा
बिचपुरी में सबसे पहले शतप्रतिशत लोगों ने टीके का पहला डोज लगवाया है। यहां के लोग दूसरा डोज लगवाने में भी सबसे आगे हैं। बीते महीने तक बाह और पिनाहट में सबसे कम टीकाकरण था, अब खेरागढ़ पिछड़ गया है। - डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी

ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक लक्ष्य टीकाकरण
खेरागढ़ 137911 92861
फतेहाबाद 171673 117736
पिनाहट 111368 86733
बाह 125809 76977
जगनेर 95270 66893
फतेहपुर सीकरी 150938 110740
जैतपुर कलां 93769 70083
एत्मादपुर 140518 106152
खंदौली 141937 107302
शमसाबाद 182387 139190
अछनेरा 185903 142448
सैंया 125659 102667
बरौली अहीर 192080 170843
अकोला 102629 95676
बिचपुरी 134729 164810 (लक्ष्य में 30081 लोग और शामिल हुए)