{"_id":"65f75096f870fce250090915","slug":"agra-chaos-after-fire-in-cafe-on-khandari-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : खंदारी पर कैफे में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी, एफएसओ ने जताई शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : खंदारी पर कैफे में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी, एफएसओ ने जताई शॉर्ट सर्किट की आशंका
Mon, 18 Mar 2024 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:51 AM IST
सार
धुआं निकलने पर राहगीरों को पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दमकल ने करीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाया गया...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खंदारी के मऊ रोड स्थित गणेशी लाल कॉम्प्लेक्स में रविवार रात को ओम कैफे में आग लग गई। धुआं निकलने पर राहगीरों को पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दमकल ने करीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आकाश शर्मा ने गणेशी लाल कॉम्प्लेक्स में दिनेश अग्रवाल की दुकान में कैफे खोल रखा है। आकाश एबीवीपी के मीडिया प्रभारी हैं। रात तकरीबन 12:00 कैफे से लोगों ने धुंआ निकलता देखा। इस पर अफरा तफरी मच गई। उस समय आसपास कुछ ही दुकान खुली हुई थी।
विज्ञापन
सूचना पर खंदारी पुलिस पहुंच गई। बाद में एफ एस ओ संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर दो दमकल के साथ पहुंचे। कैफे के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे। इनमें एक कमर्शियल था। आग से फटने की आशंका थी। इस पर पुलिस ने लोगों को दूर कर दिया। इसके बाद टोरेंट की मदद से बिजली बंद कराई गई। आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
एफएसओ का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच की जा रही है। आग अन्य दुकानों में भी फैल सकती थी। मगर, समय रहते काबू कर ली गई। कैफे में काफी सामान जल गया है।