{"_id":"580fb1e14f1c1b994fbc2b90","slug":"agra-cant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीज, म्यूटेशन पर पालिसी लाएगी केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीज, म्यूटेशन पर पालिसी लाएगी केंद्र सरकार

Updated Wed, 26 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
आगर कैंट स्टेशन
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र में मौजूद जमीनों पर लीज, म्यूटेशन के मामलों पर केंद्र सरकार जल्द ही संसद में नई पालिसी लाने वाली है। इससे देश के छावनी क्षेत्रों में सिविल एरिया में रहने वाले लोगों की कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। सांसद रामशंकर कठेरिया के साथ छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू को यह भरोसा दिया रक्षाराज्य मंत्री डा. सुभाष भामरे ने, जो छावनी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल से दिल्ली में अपने आफिस में रूबरू हुए।
रक्षा राज्यमंत्री को आगरा में छह से नौ नवंबर तक सूरसदन में चलने वाले सेंट्रल कमांड छावनियों के कार्यक्रम ‘तरंग’ के लिए छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू और सीईओ वीएम वेंकट रेड्डी ने उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया है। वहीं समापन समारोह में रक्षा संपदा महानिदेशक जुनेश्वर शर्मा को आमंत्रित किया गया है। तरंग की अध्यक्षता सेंट्रल कमांड प्रिंसिपल डायरेक्टर गीता वाजवा करेंगी।
छावनी को ग्रांट में मिलेंगे करोड़ों
रक्षा संपदा के डीजी जुनेश्वर शर्मा से मिलने गए छावनी बोर्ड उपाध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू को खुशखबरी तब मिली जब उन्हें बताया गया कि आगरा में पोस्ट आफिस और एडीआरडीई से उन्हें सर्विस टैक्स के रूप में तीन से पांच करोड़ रुपये दिए जाएंगे। छावनी को 10 करोड़ रुपये की ग्रांट भी दी जाएगी। उपाध्यक्ष ने 200 दुकानों का मसला उठाया, जिस पर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।