फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Canal Cleaning Scam: DM Recommends Action Against Executive Engineer Over  3 Crore Irregularities

नहर सफाई घोटाला: अधिशासी अभियंता पर लटकी कार्रवाई की तलवार, डीएम ने लिखा ये पत्र

Tue, 25 Nov 2025 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 09:11 AM IST
सार

नहरों की तलीझाड़ सफाई के नाम पर तीन करोड़ से घास छिलाई और सिल्ट निकालने में खानापूर्ति के आरोप में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। 

विज्ञापन
Agra Canal Cleaning Scam: DM Recommends Action Against Executive Engineer Over  3 Crore Irregularities
आगरा जिलाधिकारी बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नहरों की सिल्ट सफाई में गड़बड़ियों के आरोपों में घिरे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंह पानी का पर्दा डालने पर भी फंस गए हैं। जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त और मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। उन पर सफाई किए बिना ही नहरों में पानी छोड़कर पर्दा डालने का आरोप है।
विज्ञापन


लोअर सिंचाई खंड आगरा में 500 किमी. लंबा नहरों का जाल है। 70 से अधिक छोटी-बड़ी नहरें हैं। इनसे करीब एक लाख किसान सिंचाई करते हैं। रबी फसल 2025-26 के लिए तीन करोड़ रुपये शासन से सिल्ट सफाई के लिए मिले थे। आरोप है कि जिन नहरों में तीन से चार फुट तक पानी था, उसमें सिल्ट सफाई की खानापूर्ति की गई। पटरियों से सिर्फ घास हटाई गई। सिल्ट नहीं निकाली। नहर बंदी के दौरान सफाई कार्य नहीं शुरू किए। जब नहर शुरू हो गई, तब सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर पानी छोड़ दिया गया, जिससे नहर सफाई में हुए भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो सके।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि मंडलायुक्त और मुख्य अभियंता सिंचाई को अधिशासी अभियंता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। मंडलायुक्त स्तर से जांच के लिए कमेटी बनाने को कहा है। सफाई में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने नहर सफाई का औचक निरीक्षण किया था। गड़बड़ियां मिलने पर उन्होंने मुख्य अभियंता को अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed