फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Cabinet Minister Aseem Arun emphasized on technological innovation, said- India has the potential to become a world leader in some areas of technology soon.

आगरा: मंत्री असीम अरुण ने तकनीकी नवाचार पर दिया जोर, कहा- भारत में तकनीक के कुछ क्षेत्रों में जल्द विश्व का नेता बनने की क्षमता

Mon, 18 Apr 2022 02:59 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 02:59 AM IST
सार

असीम अरुण ने डीईआई के युवा छात्रों द्वारा दिखाए गए विभिन्न परियोजनाओं और मॉडलों में बहुत रुचि ली और उन्हें अपने भविष्य के प्रयास में और अधिक मेहनत करने और गुणवत्ता संचालित काम करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Agra Cabinet Minister Aseem Arun emphasized on technological innovation, said- India has the potential to become a world leader in some areas of technology soon.
प्रदर्शनी में यूपी के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने ऑनलाइन शिक्षा और तकनीकी नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि भारत में निकट भविष्य में कुछ तकनीकी क्षेत्रों में विश्व का नेता बनने की क्षमता है। कैबिनेट मंत्री रविवार को आगरा में दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


असीम अरुण के आगमन पर डीईआई के एनसीसी कैडेट छात्रों द्वारा माननीय मंत्री को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। उन्होंने संस्थान में आयोजित प्रदर्शनी का दौरा किया और प्रतिभागी छात्रों, कर्मचारियों और प्रभारी द्वारा दिखाए गए कौशल, समर्पण, अनुशासन और उत्साह की बहुत सराहना की।

विज्ञापन

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के राजाबोरारी केंद्र में डीईआई के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के साथ भी बातचीत की और वहां के आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कौशल और आजीविका के लिए मंच प्रदान करने के लिए डीईआई की सराहना की। कार्यक्रम का समापन संस्थान के गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

असीम अरुण ने डीईआई के युवा छात्रों द्वारा दिखाए गए विभिन्न परियोजनाओं और मॉडलों में बहुत रुचि ली और उन्हें अपने भविष्य के प्रयास में और अधिक मेहनत करने और गुणवत्ता संचालित काम करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में 3-डी प्रिंटिंग, जूते और चमड़े की प्रौद्योगिकी के सामान, रोबोटिक्स, कपड़ा, डेयरी उत्पाद, बांस प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और इलेक्ट्रिक वाहन से संबंधित परियोजनाएं आकर्षण के विशेष केंद्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed