{"_id":"5cc5e5e0bdec22077441290e","slug":"agra-by-election-bjp-declare-purushotam-khandelwal-for-agra-north-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अंतिम समय में घोषित किया प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अंतिम समय में घोषित किया प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष को बनाया उम्मीदवार
Sun, 28 Apr 2019 11:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुरुषोत्तम खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के आखिरी दिन की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने आगरा उत्तरी सीट पर पुराने भाजपाई पुरुषोत्तम खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम खंडेलवाल वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। उनके नाम की चर्चाएं रविवार को सोशल मीडिया पर खूब रहीं। रात में जब हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया तो उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
बता दें कि आगरा उत्तर विधानसभा सीट से विधायक जगन प्रसाद गर्ग की मृत्यु के बाद ये सीट रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव की घोषणा की थी। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा ने आखिरी मौके पर प्रत्याशी घोषित कर सभी को एकबार फिर से हैरान कर दिया।
विज्ञापन
पार्टी ने भले ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा रात में की हो। लेकिन, सोशल मीडिया पर प्रत्याशी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल का नाम छाया रहा। तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई तक दे डाली।
बता दें कि पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपना राजनीतिक सफर महानगर मीडिया प्रभारी के रूप में शुरू किया था। इसके बाद वे व्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रहे। महानगर अध्यक्ष के पद पर दो बार रहने के साथ-साथ वे जनसंघ के समय के नेता रहे हैं। आपातकाल के समय में जेल भी गए थे। वहीं राम जन्मभूमि आंदोलन का हिस्सा भी रहे।
बता दें कि पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपना राजनीतिक सफर महानगर मीडिया प्रभारी के रूप में शुरू किया था। इसके बाद वे व्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रहे। महानगर अध्यक्ष के पद पर दो बार रहने के साथ-साथ वे जनसंघ के समय के नेता रहे हैं। आपातकाल के समय में जेल भी गए थे। वहीं राम जन्मभूमि आंदोलन का हिस्सा भी रहे।