फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Builder Breaks Seals Sells Flats Illegally Housing Authority Raids Premises

UP: कानून का डर और न नियमों की परवाह...बिल्डर ने तोड़ दी तीन फ्लैटों की सील, खरीदार भी फंस गए

Fri, 26 Sep 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 10:10 AM IST
सार

आगरा के सेक्टर-16 बी स्थित पदम प्राइड अपार्टमेंट में बिल्डर अंकुर जैन ने तीन फ्लैट सील तोड़कर बेच दिए। बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद ने छापा मारा, तो सच्चाई सामने आई। अधिशासी अभियंता सूरज पाल ने बिल्डर अंकुर जैन और फ्लैट संख्या एफ/901 में देवाशीष, एच/403 में पंकज शर्मा और ईजी/01 में रोहित अग्रवाल के खिलाफ सिकंदरा थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Agra Builder Breaks Seals Sells Flats Illegally Housing Authority Raids Premises
बिल्डर ने तोड़ दी तीन फ्लैटों की सील - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के सूर्य नगर निवासी मैसर्स रिद्धि- सिद्धि बिल्डवैल के मालिक अंकुर जैन ने सेक्टर-16 बी में पदम प्राइड अपार्टमेंट फेज-2 बनाया था। आवास एवं विकास परिषद से बिना पूर्णता प्रमाण पत्र 2021 में बिल्डर ने फ्लैट बेच दिए। 10 मंजिला अपार्टमेंट के 4 ब्लॉक में 100 से अधिक फ्लैट हैं। 50 से अधिक निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बिल्डर रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के नियमों का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद फरवरी 2025 में आविप ने जीएच/01, ई/01, एफ/901, एच/403, ब्लॉक एच में नौवें व दसवें तल पर एक-एक फ्लैट के साथ छत व बेसमेंट में रूम को सील किया था। बिल्डर अंकुर जैन के खिलाफ सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया था। आविप को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि बिल्डर सील तोड़कर अपार्टमेंट बेच रहा है। अधिशासी अभियंता सूरज पाल सिंह और प्रवर्तन प्रभारी कर्नल जीएम खान के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। जहां तीन फ्लैट सील तोड़कर बेचे मिले। अधिशासी अभियंता सूरजपाल ने बताया कि एफ/901 और ई/01 को खाली कराकर दोबारा नोटिस चस्पा किया है। खरीदार रोहित अग्रवाल, पंकज शर्मा, देवाशीष और बिल्डर अंकुर जैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


कार्रवाई में परिषद ने किया पक्षपात
 पदम प्राइड अपार्टमेंट फेज-2 के मालिक  अंकुर जैन ने कहा कि हम बिल्डर हैं। प्रोजेक्ट बनाने के बाद हैंडओवर कर चुके हैं। 2021 में कब्जे भी दे दिए थे। चार साल से पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रखा है। फ्लैट संख्या आईजी/05 और एच/302 में भी अवैध निर्माण है, उनके विरुद्ध कार्रवाई में परिषद पक्षपात कर रहा है।-, 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed