Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra BSP Rally to Addressed National Coordinator Akash Anand huge crowd highway block

'गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा': आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं

Sun, 22 Nov 2026 02:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 22 Nov 2026 02:05 PM IST
सार

आगरा में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आकाश आनंद विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। भाजपा के साथ उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
agra BSP Rally to Addressed National Coordinator Akash Anand huge crowd highway block
राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है, डबल डिप्टी सीएम हैं, लेकिन इनमें दलित कोई भी नहीं। बीजेपी को पिछले 10 साल में कोई भी दलित नेता उत्तर प्रदेश के लिए नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने सपा-कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। इस गिरगिट को पहचान लीजिए, यह वही लोग हैं, जिन्होंने संसद में एससी-एसटी एक्ट के में प्रमोशन का विरोध किया था। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी शिक्षा, रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में आकाश आनंद को सुनने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी। दूरदराज से कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिन्होंने मंच, पेयजल और अनुशासन की जिम्मेदारी संभाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



Trending Videos

agra BSP Rally to Addressed National Coordinator Akash Anand huge crowd highway block
हाईवे पर रेंगे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हाईवे पर जाम से लोग परेशान, रेंग रहे वाहन
बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के चलते में हाईवे पर जाम लग गया। एक किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर दोनों ओर वाहन घंटों जाम में रेंगते नजर आए। जिसके चलते एत्मादपुर कस्बे  के बाजारों में से वाहन निकलने को मजबूर हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed