{"_id":"5a1d28c24f1c1bd1408b9a3e","slug":"agra-bridegroom-requested-off-from-election-duty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः आगरा में मतगणना से ड्यूटी कटवाने पहुंचे दूल्हे राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः आगरा में मतगणना से ड्यूटी कटवाने पहुंचे दूल्हे राजा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में निकाय चुनाव के मतदान कार्य से ड्यूटी हटवाने के बाद अब सरकारी कर्मिक मतगणना से भी दूरी बना रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में दर्जनों ऐसे कर्मिक बीमारी, घर में शादी या अन्य जरूरी कार्य होने की बात कहकर ड्यूटी हटवाने को प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच रहे हैं।
सोमवार को सीडीओ रविंद्र कुमार के पास बड़ी संख्या में ऐसे कर्मिक पहुंचे जिनकी मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है। अधिकांश घर में शादी होने की बात कह रहे थे। कुछ तो प्रार्थनापत्र के साथ शादी का कार्ड भी संलग्न करके लाए।
इधर, मतदान कार्य से ड्यूटी हटवाने को आए कुछ कर्मिकों की ओर से बहाने बनाने का मामला सामने आने के बाद मतगणना से ड्यूटी हटवाने को कार्मिकों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पूरी छानबीन और पूछताछ के बाद ही मतगणना कार्य से मुक्त किया जा रहा है।

marriage
सोमवार को जल निगम का कर्मचारी भी पहुंचा, उसकी 28 नवंबर की शादी है। हालांकि मतगणना कार्मिकों के लिए प्रशासन की ओर से 1200 रुपये का मानदेय तय किया गया है।
सीडीओ ने बताया कि पूर्व में मतदान कार्य से ड्यूटी हटवाने के कुछ फर्जी मामले सामने आए थे। इसी को ध्यान में रखकर पूरी छानबीन के बाद ही मतगणना के कार्य से मुक्त किया जा रहा है।
सीडीओ ने बताया कि पूर्व में मतदान कार्य से ड्यूटी हटवाने के कुछ फर्जी मामले सामने आए थे। इसी को ध्यान में रखकर पूरी छानबीन के बाद ही मतगणना के कार्य से मुक्त किया जा रहा है।