फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Breaks 10-Year Record: 95.40 Percent Pass in High School Result Yet Slips to Second Rank in UP

UP Board Result 2026:  हाईस्कूल में 95.40% पास, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड; प्रदेश में दूसरे नंबर पर आगरा

Fri, 24 Apr 2026 10:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 10:51 AM IST
सार

आगरा में इस बार हाईस्कूल का परिणाम 95.40 प्रतिशत पहुंचकर पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ गया, जिससे छात्रों की सफलता दर में बढ़ोतरी दर्ज हुई। हालांकि बेहतर प्रदर्शन के बावजूद आगरा प्रदेश स्तर पर पहले से दूसरे स्थान पर खिसक गया, लेकिन परिणाम अब तक का सबसे मजबूत माना जा रहा है।

विज्ञापन
Agra Breaks 10-Year Record: 95.40 Percent Pass in High School Result Yet Slips to Second Rank in UP
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शानदार परिणामों के बाद लोहा मंडी स्थित श्रीरत्नमुनि जैन इंटर कॉल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 तेज धूप और गर्म हवाओं से अप्रैल में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। ऐसे ही हाईस्कूल परिणाम में भी बीते 10 साल के रिकार्ड टूट गए हैं। इस बार बंपर परिणाम आया है और 95.40 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बीते साल के मुकाबले परिणाम की दर 0.41 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन





 

हाईस्कूल में इस बार 95.40 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। बीते 10 साल में ये सबसे ज्यादा है। यहां तक कि इस साल पहली बार 95 फीसदी से अधिक तक परिणाम पहुंचा है। बीते साल की बात करें तो 94.99 फीसदी परिणाम था। इस बार 0.41 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन प्रदेश में आगरा पिछड़ गया है। बीते साल प्रदेश में आगरा परिणाम के मामले में पहले नंबर पर था, इस बार दूसरे स्थान पर है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 10 साल का ये रहा परिणाम:
साल             प्रतिशत

2016             94.28
2017             89.30

2018             81.19
2019             86.10

2020             88.31
2021-             कोरोना महामारी

2022             91.84
2023             94.20

2024             94.98
2025             94.99

2026             95.40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed