फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra born Alok Sharma became a minister in the British cabinet

Agra News: आगरा में जन्मे आलोक शर्मा ब्रिटिश कैबिनेट में मंत्री बने, जन्मदिन पर मिला तोहफा

Thu, 08 Sep 2022 04:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 04:21 PM IST
सार

आलोक शर्मा का जन्म आगरा के कोठी मीना बाजार में 7 सितंबर 1967  में हुआ था। उनके पिता डॉ. प्रेम शर्मा भले ही बरसों पहले परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका जुड़ाव आज तक परिवारीजनों से बना हुआ है।

विज्ञापन
Agra born Alok Sharma became a minister in the British cabinet
ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा - फोटो : twitter

विस्तार

आगरा जन्मे और यहां से गहरा जुड़ाव रखने वाले आलोक शर्मा को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। ट्रस के इस एलान के बाद आलोक शर्मा के परिवारीजनों को दोहरी खुशी मिली। दरअसल बुधवार को उनका जन्मदिन भी था। शर्मा फिलहाल जलवायु सम्मेलन कॉप- 26 के अध्यक्ष बने रहेंगे। 55 वर्षीय आलोक शर्मा को ट्रस कैबिनेट में जगह मिलने से न केवल उनके परिजनों में खुशी का मौहाल छा गया बल्कि आगरा में भी दिनभर चर्चा रही। 

विज्ञापन


ब्रिटेन की नई सरकार में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले आलोक शर्मा की जन्मस्थली आगरा का कोठी मीना बाजार है। उनका जन्म 7 सितंबर 1967  में हुआ था। उनके पिता डॉ. प्रेम शर्मा भले ही बरसों पहले परिवार के साथ लंदन में शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका जुड़ाव आज तक परिवारीजनों से बना हुआ है। 

विज्ञापन

आलोक का आगरा से गहरा जुड़ाव

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारी उनके चचेरे भाई विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशियां हैं। वह बताते हैं कि आलोक का जुड़ाव आगरा से बना हुआ है। वह कुछ साल पहले दिल्ली भी आए थे, जहां उनसे मुलाकात हुई थी। वह भी कोरोना काल से पहले ब्रिटेन में परिवार के साथ मिलने पहुंचे थे। हालांकि उनके पास समय की बहुत कमी रहती है, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत होती रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत को हाथ में लेकर ली थी शपथ

आलोक शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में में बोरिस जॉनसन की पार्टी से सांसद का चुनाव जीतकर की थी। उन्होंने भगवत गीता की प्रति हाथ में लेकर शपथ ग्रहण की थी। जुलाई 2019 में बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री बनने के बाद शर्मा को अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री के कैबिनेट स्तर का पद मिला था। इसके पहले वह कई महत्वपूर्ण विभागों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने जलवायु सम्मेलन कॉप-26 के अध्यक्ष के तौर पर प्रतिनिधित्व किया था। 

20 दिन पहले हुई थी बातचीत

विश्वनाथ बताते हैं कि करीब 20 दिन पहले उनकी आलोक शर्मा से बातचीत हुई थी। वह चुनाव के कारण काफी व्यस्त थे और केवल कुशलक्षेम तक ही बात हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed