फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra black stain on grave of shahjahan and mumtaz

शाहजहां-मुमताज की असली कब्र खोली तो ये सच आया सामने, जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 18 Apr 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 Apr 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
agra black stain on grave of shahjahan and mumtaz
शाहजहां-मुमताज की असली कब्र - फोटो : अमर उजाला
कार्बन और धूल कणों के कारण ताजमहल पीला पड़ गया, लेकिन ताज के जो हिस्से बंद है, वहां का संगमरमर भी रंग बदल रहा है। शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कक्ष में मौजूद असली कब्रों पर भी काले दाग लग रहे हैं। 
विज्ञापन


शाहजहां के 363 वें उर्स के दौरान तीन दिन तक तहखाना खुला तो यह खुलासा हुआ। साल में केवल तीन दिन ही खुलने वाले तहखाने में सफाई न होने और उमस के कारण इनले का रंग भी बदल रहा है।
विज्ञापन


ताजमहल में मुख्य कब्रों के ठीक नीचे शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को तीन दिन के लिए खोला गया तो तहखाने में उमस और घुटन भरे कक्ष में संगमरमरी दीवारें काली पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra black stain on grave of shahjahan and mumtaz
कब्र - फोटो : अमर उजाला
कई जगह संगमरमर में दरारें नजर आ रही हैं तो कई इनले पीस भी रंग बदल चुके हैं। लकड़ी के स्लीपर संगमरमर की सीढ़ियों पर लगा देने के कारण अब भूमिगत कक्ष की सफाई भी नहीं हो रही है।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 में सबसे पहले ताज की मुख्य कब्रों, दीवारों और जालियों पर नुकसान पहुंचा था, जिसकी रिपोर्ट 1864 में नार्थ वेस्टर्न प्रोविंस के इंस्पेक्टर जनरल हास्पीटल्स डॉ. मूरे ने रिपोर्ट दी थी। 

संरक्षण के बाद 1899-1900 में शहंशाह शाहजहां की कब्र पर ऊपरी हिस्से में हुए बेहतरीन इनले वर्क को 1857 के गदर के दौरान हुए नुकसान पर बदला गया। 

कराया गया ये काम

उसी दौरान भूमिगत कक्ष में घने अंधेरे की वजह से कब्र के मार्बल इनले का काम बाहर कराया गया। संगमरमर के स्लैब पर बाहर ही कारीगरों ने इनले वर्क किया और बाद में उसे अंदर ले जाकर लगा दिया। 

आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुद्दीन ने बताया कि 1978-19 में कब्रों के उत्तर पश्चिमी दीवार पर पानी से खराब संगमरमर को बदला गया। 

ताज में असली कब्रों को पर्यटकों के लिए खोला जाए, बेशक इसके लिए अलग टिकट लगाया जाए। लेकिन इससे असली कब्रों का कक्ष साफ रहेगा और इसकी देखरेख होती रहेगी। असली कब्रों और कक्ष को मडपैक ट्रीटमेंट की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed