फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bjp mla boycott oath taking ceremony of nagar nigam

आगराः शहर की सरकार ने ली शपथ, डिप्टी सीएम के सामने BJP विधायकों ने किया बहिष्कार

Tue, 12 Dec 2017 10:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 12 Dec 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
agra bjp mla boycott oath taking ceremony of nagar nigam
शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में नवनिवार्चित निकाय अध्यक्षों और प्रमुखों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कर ली। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में स्‍थानीय सरकार अस्तित्व में आ गई है। आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज और फिरोजाबाद में भी शपथ ग्रहण का कार्यक्रम में हुआ। 
विज्ञापन


आगरा नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में आगरा के प्रभारी मंत्री और यूपी के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा मौजूद रहे। लेकिन यहां महानगर अध्यक्ष और भाजपा के विधायकों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


ये सभी खुद को मंच से उतारे जाने से नाराज थे। हालांकि आगरा के नवनिर्वाचित मेयर नवीन जैन और सभी 100 पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। मंडलायुक्त के राममोहन राव ने शपथ ग्रहण कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra bjp mla boycott oath taking ceremony of nagar nigam
शपथ ग्रहण - फोटो : ANI
शपथ ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में मेयर नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वाक्य को दोहराया जिसमें उन्होंने एक सेवक की तरह काम करने की बात कही थी। नवीन जैन ने कहा कि पीएम की तरह मैं भी न खाऊंगा न किसी को खाने दूंगा। 

वहीं डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि निगम के सभी पार्षद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर कि विकास के लिए कार्य करें। आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पूरी लगन से कार्य करें। राज्य और केंद्र की सरकार में पूरा सहयोग करेगी। 

आगरा नगर निगम के अलावा सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भी शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। फतेहपुर सीकरी में सांसद चौधरी बाबूलाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।  दयालबाग और स्वामी बाग नगर पंचायत में भी अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed