फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA BJP leader son suffered heavy firing on Diwali video viral on social media case filed

AGRA: दीपावली पर फायरिंग करना बीजेपी नेता के बेटे को पड़ा भारी, वीडयो सोशल मीडिया में वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Oct 2022 09:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Oct 2022 09:57 PM IST
सार

दीपावली पर खुशी में भाजपा नेता का बेटा और उसका एक साथी छत पर खड़े होकर फायरिंग कर रहे हे। विडियो 23 सेकंड का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चंचलानी नाम के अकाउंट से फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया गया।

विज्ञापन
AGRA BJP leader son suffered heavy firing on Diwali video viral on social media case filed
फायरिंग करता बीजेपी नेता का बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में भाजपा नेता के पुत्र का दीपावली में  फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो 23 सेकंड का है। जिसमे एक युवक छोटी वाली डबल बैरल लोड करके दूसरे युवक के हाथ में देता है। इसके बाद वह फायरिंग करता है।

विज्ञापन


दीपावली पर खुशी में भाजपा नेता का बेटा और उसका एक साथी छत पर खड़े होकर फायरिंग कर रहे हे। विडियो 23 सेकंड का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चंचलानी नाम के अकाउंट से फायरिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया गया। इसके साथ ही दो युवकों की बंदूक लिए फोटो भी पोस्ट की गई। कैप्शन में लिखा है हैप्पी दिवाली, है दम किसी में चलाने की।  

विज्ञापन

 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि वीडियो देखा है । इस में एक युवक छोटी वाली डबल बैरल से छत पर खड़े होकर फायरिंग कर रहा है। युवक भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस शस्त्र लाइसेंस निस्तीकरण की रिपोर्ट भेजेगी। घर पर हवाई फायरिंग करना भी कानूनन गलत है। शस्त्र लाइसेंस युवक के नाम नहीं है। उसके पिता के नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed