फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bjp leader called for review of defeat

गोरखपुर और फूलपुर में हार के बाद भाजपा ने नेताओं को किया तलब, मीटिंग में न जाकर दिल्ली गए ये नेता

Fri, 16 Mar 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 16 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
agra bjp leader called for review of defeat
रामशंकर कठेरिया - फोटो : फाइल फोटो
गोरखपुर और फूलपुर में सपा के हाथों में मिली भाजपा की हार की समीक्षा करने के लिए भाजपा हाईकमान ने मंत्रियों और नेताओं को तलब कर लिया है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में आगरा से एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया बुधवार को रात आनन-फानन में अफसरों की मीटिंग में न जाकर दिल्ली चले गए हैं। 

करीबी सूत्रों का कहना है कि भाजपा हाईकमान का फोन आने के बाद वह दिल्ली के लिए रवान हो गए। उनके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली बुलाए गए। 

agra bjp leader called for review of defeat
भाजपा - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि सांसद एवं एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने बुधवार रात आठ बजे अफसरों की मीटिंग बुलाई थी, लेकिन वह मीटिंग में नहीं गए। 

वह मीटिंग न जाने की बजाय दिल्ली चले गए। उनके करीबी लोगों का कहना है कि उनके पास भाजपा हाईकमान से फोन आया। उन्हें तुरंत आने के लिए कहा गया था। 

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश के और भी कई वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है। हाईकमान गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा करना चाहता है। इसी के लिए नेताओं को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed