फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra bansal medical agency raid crores medicines seized records

UP: ब्लड प्रेशर की भी मिलीं दवाएं...बंसल मेडिकल एजेंसी पर देर रात चली कार्रवाई, रिकाॅर्ड हुआ जब्त

Thu, 28 Aug 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 09:34 AM IST
सार

आगरा के फव्वारा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी के दो मंजिला गोदाम पर एसटीएफ और औषधि विभाग ने देर रात तक छापेमारी की। गोदाम से करोड़ों रुपये की दवाएं मिलीं और खरीद-बिक्री के कई रिकॉर्ड जब्त किए गए।

विज्ञापन
agra bansal medical agency raid crores medicines seized records
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर फिर जांच की। दोमंजिला गोदाम दवाओं से भरा हुआ है। टीम ने दवाओं की खरीद-बिक्री खंगालते हुए रिकॉर्ड जब्त किए हैं। कंपनी को भी दवाओं का विवरण भेजा है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बंसल मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर फिर 10 अधिकारियों ने जांच की है। यहां पर कई कंपनियों की दवाओं का भंडारण मिला है। इसमें दवाओं के बिल भी मिले हैं। कंप्यूटर भी मिला है, जिसमें पेन ड्राइव में सारे रिकाॅर्ड ले लिए हैं।
विज्ञापन


दवाओं की सूची बनाते हुए इनकी खरीद-फरोख्त का विवरण भी जुटाया जा रहा है। यहां कई दवाओं का क्यूआर कोड से भी मिलान किया जा रहा है। दवाओं के रैपर पर क्यूआर कोड, बैच नंबर, निर्माता कंपनी, पता समेत अन्य की जानकारी कंपनी को भी भेज दी है। ये भी अपने यहां आंतरिक जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खांसी, ब्लड प्रेशर की भी हैं दवाएं
गोदाम में कई कंपनियों की दवाएं भरी हुई हैं। इसमें जुकाम-खांसी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दर्द निवारक समेत कई तरह की दवाएं हैं। इन सभी की सूची बनाई जा रही है। अभी गोदाम की जांच पूरी नहीं हुई है।


जांच में शामिल हैं नरेश मोहन दीपक
 सहायक आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि सहायक आयुक्त औषधि बस्ती नरेश मोहन दीपक को जांच से नहीं हटाया है। उन पर बस्ती मंडल का भी कार्य है। यहां जांच करने के बाद कुछ दिन के लिए गए हैं, जरूरत पर फिर से उनको बुलाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed