फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra baby rani maurya grand mother had seen the dream, which happened after becoming Governor

सास ने देखा था सपना, जो बेबी के गवर्नर बनने के बाद हुआ पूरा

Fri, 24 Aug 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 24 Aug 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
agra baby rani maurya grand mother had seen the dream, which happened after becoming Governor
सास कमला मौर्या ने बताई अपनी अभिलाषा

आगरा की बेबीरानी मौर्या के उत्तराखंड का गवर्नर बनने से उनकी सास कमला मौर्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ‘अमर उजाला’ से वार्ता करते हुए कमला मौर्या ने कहा कि ईश्वर ने मेरी मुराद पूरा कर दी। मैं हमेशा बेबी को गवर्नर बनते देखना चाहती थी। 

विज्ञापन


कमला मौर्या ने बताया कि गवर्नर बनने की खबर सबसे पहले बेबीरानी मौर्या ने ही मंगलवार शाम को फोन पर दी थी। बेबी पिछले करीब डेढ़ महीने से अपने बेटे और बेटी के पास अमेरिका में हैं। कमला मौर्या ने बताया कि पहले उनके आने का कार्यक्रम 15 अगस्त था, लेकिन टल गया था।  
विज्ञापन


बेबीरानी मौर्या के राजनीति में आने के सवाल पर कमला मौर्या बताती हैं कि उनकी ससुराल में राजनीति का माहौल नहीं था। कमला मौर्या का मायका देहरादून में है। वहां उनके पिता राजनीति से जुड़े थे, लेकिन वे कांग्रेस के नेता था। जब बेबी ने राजनीति में आने का मन बनाया था, तब बड़े डरते हुए उनसे (सास) पहले पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबी ने कहा था कि वह समाज के कुछ करना चाहती हूं। घर बैठकर क्या करूंगी। तब बेबी रानी के ससुर एमडी मौर्या से सलाह करने और उनकी इजाजत के बाद ही राजनीति में आईं।  कमला बताती हैं कि बेबी रानी मौर्या ने राजनीति दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को बखूबी निभाया। उनका पुत्र अभिनव इंजीनियर है और अमेरिका में सेटल हो गया है। वहीं पुत्री अंजू का पति अजय भी इंजीनियर हैं, वह भी अमेरिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed