{"_id":"5a62e7d84f1c1b7f268b567b","slug":"agra-assistant-commissioner-food-suspended-for-corruption","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देशी घी की जांच में 'मिलावट' पर नपे खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त, शासन ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी घी की जांच में 'मिलावट' पर नपे खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त, शासन ने किया सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शासन ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के आगरा मंडल के सहायक आयुक्त (खाद्य) विनीत कुमार को सस्पेंड कर दिया है। डीएम की जांच में सहायक आयुक्त खाद्य और मिलावटखोरों से सांठगांठ पाई गई है। पूरे मामले की जांच कमिश्नर को सौंपी गई है।
पिछले साल नौ अक्तूबर को एफएसडीए की टीम और पुलिस ने नुनिहाई लिंक रोड स्थित मार्कों इंटरनेशनल घी के गोदाम पर छापेमार कार्रवाई की थी। संयुक्त कार्रवाई में टीम को तीन टैंकरों में कुल 15 हजार लीटर मिलावटी घी पाया।
यहां कई ब्रांडेड कंपनी के घी और वनस्पति के हजारों टिन और एसेंस भी बरामद किए गए। छापे के दौरान एफएसडीए की जिला अभिहित अधिकारी डा. श्वेता सैनी ने शुरूआत में मीडिया को एक लाख लीटर मिलावटी घी पकड़े जाने की बात कही थी।

फैक्ट्री मालिक को बताया शरीफ आदमी
कार्रवाई के बीच अचानक सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री मालिक अंकुर जैन को शरीफ आदमी बताते हुए एफएसडीए की टीम को कार्रवाई बंद करने को कहा। उन्होंने छापे में महज 17 हजार लीटर घी सीज करने का बयान दिया।
इन्होंने गोदाम को सील नहीं किया और नहीं टैंकर कब्जे में लिया। इस पूरे मामले की शिकायत डीएम तक पहुंची। उनकी जांच में पाया गया कि छापे के दौरान फैक्ट्री मालिक अंकुर जैन और सहायक आयुक्त खाद्य के बीच फोन पर लगातार बातचीत हुई है। डीएम की रिपोर्ट प शासन ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए इनको सस्पेंड कर राज्यपाल को भी सूचित किया है।