फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prostitution racket leased BJP farmer farm house in agra

देह व्यापार के लिए लीज पर लिया था भाजपा नेता का फार्म हाउस, दिल्ली से भेजी जाती थीं युवतियां

Tue, 28 Jul 2020 10:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jul 2020 10:33 AM IST
सार

  • सिकंदरा निवासी विशाल गोयल ने अपने नाम लीज पर लिया था फार्म हाउस
  • भाजपा नेता सहित छह आरोपी फरार, थाना सिकंदरा में दर्ज किया है मुकदमा

विज्ञापन
prostitution racket leased BJP farmer farm house in agra
फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में भाजपा नेता के कमला फार्म हाउस को देह व्यापार के लिए सिकंदरा निवासी विशाल गोयल ने लीज पर लिया था। उसने चार और साझीदार बनाए थे। देह व्यापार से मिलने वाली रकम को वही बांटता था। उधर, भाजपा नेता सहित छह आरोपी अब भी फरार हैं।  

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कमला फार्म हाउस में 24 जुलाई को क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ दीक्षित और अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद जोशी के साथ पुलिस टीम ने छापा मारा था। फार्म हाउस के चार कमरों से तीन लड़कियां, तीन ग्राहक, चार संचालक और दो अन्य कर्मचारी मिले थे।
विज्ञापन



संबंधित खबर- खुलासा: भाजपा नेता के फार्म हाउस से होटलों में भेजी जाती थीं कॉल गर्ल, दो साल से हो रहा था देह व्यापार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फार्म हाउस का महीने का किराया 90 हजार रुपये था। लॉकडाउन में भी संचालकों ने मालिक को पूरा किराया दिया। सीओ सौरभ दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार रैकेट तकरीबन दो साल से देह व्यापार में लिप्त हैं। वो दिल्ली के एजेंट के संपर्क में रहते थे। एजेंट ही युवतियों को फार्म हाउस में भेजा करते थे। युवतियों का एक से दो महीने का ठेका रहता था।

फार्म हाउस से पकड़े गए आरोपियों में विजय उर्फ बीपी, राम, सचिन, राजेश, जयवर्धन, रणवीर सिंह, परम, विष्णु, प्रदीप के साथ पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां थीं। इस मामले में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया। 

ये लोग हैं नामजद

मामले में भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नगर निवासी अशोक राणा, सिकंदरा निवासी विशाल गोयल, होटल फोर सीजन का संचालक अजय यादव, मनोज गिरि, जेपी होटल का संचालक लाल कुमार यादव और जसोदा गेस्ट हाउस के मालिक राजमोहन यादव को नामजद किया गया है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि फार्म हाउस को विशाल गोयल ने लीज पर 10 महीने पहले लिया था। बाकी सचिन, विष्णु, परम और रवि विशाल साझीदार बना रखे थे। विशाल छापे से पहले ही फरार हो गया था। वो कमाई में से सबको रकम बांटता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। भाजपा नेता सहित अन्य होटल संचालक के बारे में भी पता किया जा रहा है।

शहर में ही घूम रहा अशोक राणा .. पुलिस बता रही फरार

पुलिस भाजपा नेता अशोक राणा को फरार बता रही है, जबकि वो शहर में ही घूम रहा है। उसने सोमवार को कई लोगों को फोन भी किए। भाजपा के एक नेता ने बताया कि वो पार्टी नेताओं से भी फोन पर बात कर रहा है। इस मामले का खुलासा होने पर ही पुलिस अफसरों से भी मिलकर आया था। उसने खुद को बेकुसूर बताते हुए अपनी सफाई दी थी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि अशोक राणा सहित सभी फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। इन सभी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले की जांच सीओ छत्ता को सौंपी गई है। फार्म हाउस में चल रहे देह व्यापार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कराई जा रही है।

काम की तलाश में आईं थीं, गैंग के जाल में फंस गईं

फार्म हाउस से पकड़ी गईं युवतियों को भी जेल भेजा गया है। वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो काम की तलाश में दिल्ली आई थीं। उन्हें कुछ लोगों ने नौकरी दी। इस दौरान देह व्यापार से जुड़े लोगों के चंगुल में फंस गईं। 

एजेंट उन्हें परिवार के लोगों से संपर्क नहीं करने देते हैं। लॉकडाउन में भी घर नहीं जा सकीं। आरोपियों ने बताया कि फार्म हाउस में अब तक 35 कॉलगर्ल लाई जा चुकी थीं। उन्हें कर्मचारी बताया जाता था ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed