फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra and kanpur metro latest update news

आगराः मेट्रो में होगा वायरलेस कम्यूनिकेशन सिस्टम, एचएफसीएल को मिला पहले कॉरिडोर का काम

Sun, 14 Mar 2021 12:52 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 14 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
agra and kanpur metro latest update news
ताजनगरी और कानपुर की मेट्रो में वायरलेस कम्यूनिकेशन सिस्टम होगा - फोटो : जी पाल

ताजनगरी और कानपुर की मेट्रो में वायरलेस कम्यूनिकेशन सिस्टम होगा। ऑप्टिक फाइबर उपकरण, रेल रेडियो, मास्टर क्लॉक समेत कम्यूनिकेशन के सभी यंत्र हिमाचल फ्यूचरस्टिक कम्यूनिकेशन लिमिटेड (एचएफसीएल) विकसित करेगी। इसके लिए आगरा व कानपुर मेट्रो उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) करीब 217 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन


आगरा में एचएफसीएल सिर्फ पहले कॉरिडोर में कम्यूनिकेशन सिस्टम विकसित करेगी। कानुपर में दोनों कॉरिडोर पर काम होगा। यूपीएमआरसी ने अक्तूबर, 2020 में मेट्रो रेल के अंदर टेलीक्यूनिकेशन कार्य की निविदाएं जारी की थीं। एचएफसीएल ने प्रोजेक्ट हासिल कर लिया है। कानपुर में 32 किमी लंबे दो कॉरिडोर और आगरा में 14 किमी लंबे एक कॉरिडोर के लिए एचएफसीएल टेलीक्यूनिकेशन नेटवर्क तैयार करेगी।
विज्ञापन


आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि ट्रेन से लेकर स्टेशन तक वायरलेस कम्यूनिकेशन नेटवर्क होगा। ट्रेटा रेल रेडियो में जीपीएस होगा। इससे ट्रेन की लोकेशन व फॉल्ट भी पता चल जाएंगे। यात्रियों से भी रेल रेडियो से संवाद किया जा सकेगा। टेलीफोन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मास्टर क्लॉक व पैसेंजर इन्फॉरमेशन सिस्टम भी एचएफसीएल को आगरा व कानपुर के लिए सप्लाई करने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम के लिए 36 महीने का समय...

आगरा में पहला मेट्रो कॉरिडोर 14 किमी लंबा है, लेकिन अभी 3 किमी में काम शुरू हो सका है। इधर एचएफसीएल के साथ शर्तों के मुताबिक 36 महीने में टेलीक्यूनिकेशन नेटवर्क का काम पूरा करना होगा।

जोंन्सन लगाएगी लिफ्ट व एलिवेटर्स...

यूपीएमआरसी आगरा व कानपुर दोनों मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए एक साथ ही निविदाएं जारी कर रही है। इसी कड़ी में दोनों जगह स्टेशन पर लिफ्ट व एलिवेटर्स का काम जोंन्सन लिफ्ट कंपनी को मिला है। इस पर कितना पैसा खर्च होगा ये अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed