फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra-Aligarh road uncontrolled truck rammed many vehicles

काल बनकर दौड़ा ट्रक: एक दो नहीं कई वाहनों में मारी टक्कर, देखते ही देखते मच गई चीख पुकार

Sat, 28 Oct 2023 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 09:11 AM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ रोड बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
 

विज्ञापन
Agra-Aligarh road uncontrolled truck rammed many vehicles
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ रोड पर जलेसर की तरफ आ रहा ट्रक शुक्रवार की शाम को बेकाबू हो गया। चालक का पैर ब्रेक से फिसलने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद सड़क पर खड़े कई वाहनों में टक्कर मारता हुआ रुक गया। राहगीरों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


घटना शाम करीब छह बजे की है। जलेसर की तरफ से चालक भूरी सिंह ट्रक लेकर आगरा की तरफ आ रहा था। जलेसर तिराहे के पास उसका पैर ब्रेक से फिसल गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक लहराता हुआ आसपास के वाहनों में टक्कर मारने लगा। यह देखकर राहगीरों ने दौड़ लगा दी। सड़क पर भगदड़ मच गई। कुछ ही देर बाद चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक को रोका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed