फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra aligarh kanpur ev charging stations

खुशखबरी: आगरा, अलीगढ़ और कानपुर में बनेंगे 350 ईवी चार्जिंग स्टेशन, एक्सप्रेस-वे और हाईवे भी शामिल

Fri, 29 Aug 2025 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 09:15 AM IST
सार

आगरा, अलीगढ़ और कानपुर सहित 21 जिलों में 350 ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर भी सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
agra aligarh kanpur ev charging stations
ईवी चार्जिंग स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-मथुरा समेत आसपास के 21 जिलों में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए 350 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। स्टेशनों का जाल बिछाने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) से संपर्क साधा है। कंपनियों ने मौजूदा पेट्रोल पंपों पर ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए आवेदन किया है। सरकारी कंपनियों के आवेदनों को बिजली विभाग प्राथमिकता पर लेकर निस्तारित करने में जुट गया है।
विज्ञापन


 

केंद्र सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इस कवायद में सबसे बड़ा रोड़ा ई-वाहनों की चार्जिंग है। इसी से निपटने के लिए इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने आगरा, मथुरा, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद हाथरस, अलीगढ़, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, कानपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, उरई, औरेया, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद और कानपुर देहात में चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बिजली विभाग के पास कनेक्शन के लिए आवेदन किए गए हैं। एमडी दक्षिणांचल नितीश कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों को इन आवेदनों को प्राथमिकता पर रखते हुए कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनका लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है और दो अधिशासी अभियंताओं को आवेदन और निस्तारण समय से कराने के लिए जिम्मेदार दी गई है।
 
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे से लेकर हाईवे तक बनेंगे स्टेशन
डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता तकनीकी प्रभात सिंह ने बताया कि जो आवेदन आए हैं, उनमें कई बुंदेलखंड, यमुना, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के अलावा सभी नेशनल व स्टेट हाईवे के हैं। सभी आवेदनों की जल्द से जल्द रिपोर्ट मंगवाकर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में 50 चार्जिंग स्टेशनों के कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। अन्य की भी प्रक्रिया जारी है।
 

कहां कितने ईवी चार्जिंग स्टेशन के आवेदन
आगरा - 28
कानपुर - 30
अलीगढ़- 27
झांसी - 36
कानपुर देहात - 34
फिरोजाबाद - 15
मैनपुरी- 6
मथुरा - 18
एटा - 11
हाथरस - 15
कासगंज- 4
बांदा - 7
चित्रकूट - 6
हमीरपुर - 16
महोबा - 17
ललितपुर - 14
उरई - 28
औरैया - 7
इटावा - 17
फर्रुखाबाद - 3
कन्नौज - 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed