{"_id":"5e2d30d08ebc3e4aff740bab","slug":"agra-air-quality-index-stood-at-234-at-saturday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में दो गुना हुआ प्रदूषण स्तर, गणतंत्र दिवस के बाद बदलेगा मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में दो गुना हुआ प्रदूषण स्तर, गणतंत्र दिवस के बाद बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
Sun, 26 Jan 2020 11:55 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 26 Jan 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शनिवार को जारी की गई सूची में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 234 रहा। यह शुक्रवार के एक्यूआई 108 से दो गुने से ज्यादा रहा है। इस स्तर तक हवा की गुणवत्ता खराब होने को लोगों की सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।
शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इनमें कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 39 गुना ज्यादा और सूक्ष्म कण पर्टिकुलेेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम साइज अधिकतम छह गुना तक पहुंच गया। सामान्य रूप से यह चार गुना तक पूरे दिन रहा। नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की मात्रा भी सामान्य से तीन गुना ज्यादा रही।

अभी ठंड से राहत नहीं, कल से छा सकते हैं बादल
गणतंत्र दिवस पर भी सर्दी का सितम बरकरार रहेगा। गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं सर्द हवाएं मैदानी इलाकों को परेशान किए हुए हैं। उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण ताजनगरी में भी पारा सामान्य से कम रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सर्दी का सितम अभी बरकरार रहेगा। जैसे ही लो प्रेशर जोन बनेगा, बादल घिर आएंगे और बारिश के आसार हो सकते हैं। गणतंत्र दिवस के बाद से ही सोमवार को बादलों की लुकाछिपी शुरू हो सकती है।
इस सप्ताह दिन में राहत, रातें रहीं सर्द (तापमान)
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 15.3 6.2
मंगलवार 17.8 7.2
बुधवार 19.1 6.7
बृहस्पतिवार 21.1 7.4
शुक्रवार 21.3 7.6
शनिवार 21.6 6.4