फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Air Pollution Level in Agra News: Agra Air Quality Index (AQI) Agra Air Pollution Level: Pollution increasing in Agra

देश में आठवां सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा, ताजमहल के पास धूल कण 10 गुना ज्यादा

Tue, 10 Nov 2020 12:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 12:08 PM IST
सार

  • सोमवार को आगरा के ताजगंज, शाहगंज, आईएसबीटी पर हवा सबसे  ज्यादा जहरीली रही, एक्यूआई 474

विज्ञापन
Air Pollution Level in Agra News: Agra Air Quality Index (AQI) Agra Air Pollution Level: Pollution increasing in Agra
आगरा में वायु प्रदूषण स्तर: धुंध में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में सोमवार इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची में आगरा का एक्यूआई 474 दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। रविवार को आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नंबर एक पर था, लेकिन सोमवार को हरियाणा और एनसीआर के शहरों में हवा ताजनगरी से ज्यादा जहरीली रही। शहर में ताजगंज, शाहगंज, आईएसबीटी और ईदगाह में सबसे जहरीली हवा रही।

विज्ञापन


मुश्किल : ताजमहल के पास धूल मिट्टी के कण 10 गुना ज्यादा 

आगरा में सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 474 रहा, लेकिन ताजमहल के पास सबसे ज्यादा धूल कण पाए गए जो सामान्य से 10 गुना ज्यादा है। पार्टिकुलेट मैटर 10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा शहर में चारों कोनों पर बढ़ी हुई है। चाहे वह आईएसबीटी हो या ताजगंज, शाहगंज हो या वाटरवर्क्स चौराहा, सभी जगह सामान्य से 10 गुना ज्यादा धूल कण बने हुए हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरती जा रही हैं लापरवाही

- कचरा निस्तारण की जगह आग लगाई जा रही है
- खोदाई के दौरान बैरिकेडिंग, पर्दे का इस्तेमाल नहीं
- खोदाई स्थल पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा
- पौधों पर जमा धूल को हटाने के लिए स्प्रे नहीं किया
- भारी वाहनों का शहर में प्रवेश जारी, इनसे ज्यादा प्रदूषण
- मैनुअल झाडू लगाने की जगह मशीन से सफाई नहीं हुई
- निर्माण सामग्रियों को खुले में परिवहन किया जा रहा है
- एक्यूआई 400 के पार होने पर निर्माण कार्य बंद नहीं हुए

ताजनगरी का हाल
जगह                - एक्यूआई  - पीएम-10
पुरानी मंडी ताजगंज -  499     - 996
शाहगंज चौराहा      - 499      -  994
आईएसबीटी चौराहा  - 498     - 994
ईदगाह चौराहा        - 485   -  916
बसई तिराहा          -  482  -  782
बाग फरजाना         -  468  -  757
अर्जुन नगर           - 464   -  780

देश में प्रदूषण
शहर    - एक्यूआई
धौरेहरा  -  491
मानेसर  -  483
गाजियाबाद, गुरुग्राम - 482
हिसार   - 480
भिवाड़ी  -  479
ग्रेटर नोएडा -   478
दिल्ली    -  477
आगरा   - 474
रोहतक  -  473
फतेहाबाद  -  470

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि नगर निगम अपने 3 स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव करा रहा है। दो स्वीपिंग मशीनें नवंबर अंत तक आ जाएंगी, तब मुख्य सड़कों पर मशीनों से सफाई और धुलाई होगी, जिससे धूल नहीं उड़ेगी। शहर में जहां धूल ज्यादा है, वहां स्प्रिंकलर भेजे जा रहे हैं। 

'सभी विभागों को पत्र लिखा'

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू करने के लिए हमने सभी विभागों को पत्र भेजा है। लगातार दो दिन तक प्रदूषण स्तर बढ़ने के बाद हमने सभी को जानकारी दी है कि वह एक्शन प्लान में तय जिम्मेदारी निभाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed