फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Air Pollution Level Level Increasing before diwali

दिवाली से पहले आगरा में बढ़ रहा प्रदूषण: रेड जोन में ताजमहल और आवास विकास कॉलोनी

Mon, 01 Nov 2021 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 03:43 PM IST
सार

ताजनगरी की हवा दिवाली से पहले बेहद जहरीली हो रही है। ताजमहल के आसपास के क्षेत्र समेत आवासीय क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी रेड जोन में आ चुकी है।

विज्ञापन
Agra Air Pollution Level Level Increasing before diwali
ताजमहल के आसपास छाई धुंध (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। दिवाली से पहले प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को ताजमहल और आवास विकास कॉलोनी के क्षेत्र रेड जोन में रहे। यहां धूल के कणों की मात्रा सामान्य से सात गुना तक ज्यादा रही। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है। व्यावसायिक स्थल संजय प्लेस में प्रदूषण सबसे कम रहा। शहर का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 272 रहा। 

विज्ञापन


रविवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित तीन क्षेत्र आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3, शास्त्रीपुरम व ताजमहल के पास शाहजहां पार्क रहे। तीनों जगह खोदाई और निर्माण कार्य के कारण धूल के कणों की मात्रा में इजाफा हुआ है। यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अधिकारियों के मुताबिक, बादल छाए रहने और धुंध के कारण कण वातावरण में ही बने हुए हैं। धूप खिलने पर इसमें सुधार आएगा।
विज्ञापन


स्थान                                 एक्यूआई
आवास विकास कॉलोनी           332
शाहजहां पार्क                        302
शास्त्रीपुरम                            299
मनोहरपुर                              267
संजय प्लेस                            153

शनिवार को ये इलाके रहे सबसे प्रदूषित
शनिवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित तीन क्षेत्रों में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 3, शास्त्रीपुरम और ताजमहल के पास शाहजहां पार्क रहे। तीनों जगह खोदाई और निर्माण कार्य के कारण धूल कणों की मात्रा में इजाफा हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्मार्ट सिटी, मेट्रो, जलनिगम, नगर निगम के अधिकारियों को पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के उपाय अपनाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed