फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra air of Sanjay Place is not improving AQI in city is 125 and in Sanjay Place it is beyond 250

आगरा: नहीं सुधर पा रही संजय प्लेस की हवा, शहर में एक्यूआई 125 तो संजय प्लेस में 250 के पार

Sun, 19 Nov 2023 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 10:29 AM IST
सार

ताजनगरी आगरा में पीएम-2.5 की मात्रा सर्वाधिक है, जो सांस रोगियों के लिए खतरा बनी हुई है। रोहता व मनोहरपुर में 100 से कम एक्यूआई है। 
 

विज्ञापन
Agra air of Sanjay Place is not improving AQI in city is 125 and in Sanjay Place it is beyond 250
संजय प्लेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दिवाली की छुट्टियों के बाद कार्यालय, प्रतिष्ठान व शिक्षण संस्थानों के खुलने से संजय प्लेस में हवा की गुणवत्ता फिर खराब स्थिति में है। शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 5:05 बजे 125 दर्ज किया गया। जबकि संजय प्लेस में 250 के पार 251 रहा। वहीं रोहता व मनोहरपुर में 100 से कम एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


संजय प्लेस में वाहनों के धुएं और कूड़ा आदि जलने से अति सूक्ष्म कण (पीएम-2.5) का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार संजय प्लेस में पीएम-2.5 का औसत 251 और अधिकतम 437 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा। जबकि यह 60 होना चाहिए। धूल कणों (पीएम-10) की मात्रा भी अधिक रही। औसत 176 और अधिकतम 421 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम 100 होना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  World Cup 2023: जब 40 साल पहले विश्वविजेता बनी थी भारतीय टीम, जोरदार हुआ था स्वागत; तोड़ दिए थे होटल के शीशे
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह है कि संजय प्लेस में एक्यूआई का जो स्तर है, उसमें सांस रोगियों को वहां जाने से बचना चाहिए। जाएं भी तो एन-95 मास्क लगाकर रखें। रोहता में जहां कई दिनों से वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में थीं, वहां शनिवार को एक्यूआई संतोषजनक स्थिति में 81 दर्ज की गई। मनोहरपुर में एक्यूआई 96 रहा। आवास विकास कॉलोनी में 113, शास्त्रीपुरम में 106 और शाहजहां गार्डन में 101 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें -  विश्व धरोहर सप्ताह 2023: मुफ्त में करिए ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed